[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना फुलवारी. हाइवा ने बाइक सवार को दो रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

फुलवारी. हाइवा ने बाइक सवार को दो रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
फुलवारी. हाइवा ने बाइक सवार को दो रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

फुलवारीशरीफ. जानीपुर थाना के भुसौला दानापुर इलाके में बन रहे रेलवे लाइन के पास रेल कंपनी के निमार्ण कार्य में लगे हाइवा ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल डाला. हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. लोगों ने बताया कि शॉटकट रास्ते का प्रयोग लोग कर रहे हैं, जिस कारण हादसा हो रहा है. यहां मिट्टी की भराई हो रही है रेलवे लाइन बनाने के लिए और लोग उसी मार्ग पर बाइक दौड़ा रहे हैं. इस रास्ते पर पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है बावजूद लोग मान नहीं रहे. बताया जाता है कि पुनपुन लखनपार निवासी संजय कुमार अपने दोस्त रिपु कुमार पुनपुन शहदेवपुर के साथ बाइक से निर्माणाधीन रेलवे लाइन के सहारे पुनपुन जा रहा था. फिलहाल रेलवे का इस मार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है. एक हाइवा मिट्टी गिरा रहा था और उसी से सट कर बाइक सवार पार कर रहा था. अचानक ब्रेक करने के क्रम में हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रिपु गंभीर रूप से घायल हो गया. जानीपुर थानाध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों को निर्माणाधीन रेलवे लाइन से गुजरने के दौरान मिट्टी लोडेड हाइवे ने कुचल दिया घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा जख्मी है हाइवे का फरार चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है. परिवार वालों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel