[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Rain: पटना समेत 10 जिलों में गरज- चमक के साथ हुई बारिश, अचानक बदला मौसम का मिजाज

Bihar Rain: पटना समेत 10 जिलों में गरज- चमक के साथ हुई बारिश, अचानक बदला मौसम का मिजाज

0
Bihar Rain: पटना समेत 10 जिलों में गरज- चमक के साथ हुई बारिश, अचानक बदला मौसम का मिजाज
पटना में बारिश

Bihar Rain: बिहार की राजधानी पटना, सुपौल, कटिहार, गोपालगंज, बक्सर, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सहरसा, मधेपुरा और छपरा में गरज- चमक के साथ भयंकर बारिश हुई. इस दौरान मेघगर्जन और तेज हवा चली. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया था कि 11 अप्रैल तक बिहार में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

पटना में बारिश

बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 अप्रैल तक बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 13 जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात हो सकती है.

Whatsapp Image 2025 04 10 At 4.03.04 Pm
मधुबनी में फसल उठाते किसान

बारिश से किसान परेशान

बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई है. मधुबनी और सीतामढ़ी में बुधवार से जारी बारिश से भारी मात्र में गेहूं का फसल बर्बाद हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेघगर्जन, आंधी और बिजली के दौरान ऐसे करें बचाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ख़राब मौसम के दौरान सुरक्षित मकानों में जाएं और खिड़कियों से दूर रहें. किसान बाहर जाने से बचें. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें. बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और उड़ने वाले मलबे पर नजर रखें. ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो गिर सकती हैं या हवा के साथ उड़ सकती हैं. यदि गाड़ी चला रहे हैं तो किसी सुरक्षित स्थान को देखकर कुछ देर रुक जाएं. पेड़ों के नीचे न छुपें.

इसे भी पढ़ें: Waqf Act: ‘किसी नेता की औकात नहीं जो BJP के…’, मंत्री ने मुस्लिम हितों के संरक्षण पर किया बड़ा दावा

Previous article Video: मधुबनी में ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, देखें लाइव वीडियो
Next article बिहार में पुलिस पर हमला, शराबी को पकड़ने गई थी टीम, थप्पड़ों की हुई बरसात
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel