[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Photos: बिहार में आफत वाली भयंकर बारिश, अलग-अलग जिलों की तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर!

Photos: बिहार में आफत वाली भयंकर बारिश, अलग-अलग जिलों की तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर!

0
Photos: बिहार में आफत वाली भयंकर बारिश, अलग-अलग जिलों की तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर!
बिहार के अलग-अलग जिलों में भयंकर बारिश की तस्वीर

Heavy Rain In Bihar: बिहार के अलग-अलग जिलों में भयंकर बारिश का कहर जारी है. इसके साथ ही अब तबाही का मंजर भी दिखना शुरू हो गया है. पटना, सारण, सीवान और गोपालगंज में सुबह से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से कहीं स्कूलें बंद करनी पड़ गई तो कहीं रेलवे ट्रैक पर तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई.

Image 53

पटना की बात करें तो सुबह से काले बादल छाए हुए थे. इसके बाद भयंकर बारिश का दौर लगातार जारी है. पटना की कई सड़कें पूरी तरह से लबालब हो गई है, जिसके कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. भयंकर बारिश के कारण लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है.

इसके साथ ही छपरा में भी कई सड़कें तालाब बन गई हैं. छपरा से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. राजेंद्र कॉलेज के आस-पास भी लबालब पानी भर चुका है. इसके अलावा डीएम की तरफ से स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया. भयंकर बारिश के कारण सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचने की बात कही गई.

Heavy Rain In Bihar 1

इसके साथ ही गोपालगंज में भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति आ गई है.

Heavy Rain In Bihar 3

इसके अलावा सीवान और सासाराम जिले में भी भयंकर बारिश का मंजर देखा गया. कहीं फोरलेन पर पानी चढ़ गया तो कहीं रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर चुका है. जिसके कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई.

Heavy Rain In Bihar 2

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटे तक के लिए अलर्ट

Previous article POK Protests Explained : क्यों जल रहा है पीओके, भारत से पाकिस्तान गए शरणार्थी क्यों बने हैं विवाद की वजह?
Next article Matrika, The Mother Sacred: मिथिला में नारी शक्ति और मातृत्व को समर्पित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel