[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, घूम-घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बोले- कोई दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताइए

PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, घूम-घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बोले- कोई दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताइए

0
PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, घूम-घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बोले- कोई दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताइए
निशांत कुमार पहुंचे PMCH

Nishant kumar PMCH Visit: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे. उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन टॉवर-3 के प्रथम तल पर बने नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन किया. इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

अस्पताल का किया निरीक्षण

उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. अस्पताल में स्थापित नई मशीनों को भी देखा और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

निरीक्षण के दौरान निशांत कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने को कहा.

अचानक लोगों का हाल-चाल पूछने लगे निशांत

निशांत कुमार जब अस्पताल से बाहर निकल रहे थे तो उनकी नजर कुछ लोगों पर पड़ी. जिसके बाद वे लोगों का हाल-चाल पूछने लगे. एक व्यक्ति उनके करीब आया और निशांत से कहा कि सर यहां डॉक्टर लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन नर्स बहुत परेशान करती हैं. तुरंत निशांत कुमार ने नर्स को बुलाया और सवाल जवाब करने लगे.

शिकायतों के बाद पहुंचे मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें PMCH को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने इन शिकायतों को गंभीर बताते हुए अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया था. साथ ही औचक निरीक्षण कर जमीनी स्थिति देखने की बात कही थी. आज मंगलवार का उनका यह दौरा उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों की रिपोर्टिंग पर क्या बोले थे स्वास्थ्य मंत्री?

उन्होंने यह भी कहा था कि पत्रकार अस्पतालों में जाकर रिपोर्टिंग कर सकते हैं और उन्हें खबरों के संकलन से नहीं रोका जा सकता. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है. मीडिया की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण है और रिपोर्टिंग पर किसी तरह की रोक नहीं होनी चाहिए.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी बोले- देश संविधान से चलेगा, अवैध पिस्टल की नोक से नहीं

Previous article कान में ईयरफोन लगाना पड़ा भारी: जलालगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Next article झारखंड पहुंचे बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, बोले- भरत तिवारी का क्यों किया एनकाउंटर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel