[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना प्रधानाध्यापक को पीट कर किया अधमरा, एम्स में भर्ती

प्रधानाध्यापक को पीट कर किया अधमरा, एम्स में भर्ती

0
प्रधानाध्यापक को पीट कर किया अधमरा, एम्स में भर्ती

फुलवारीशरीफ. प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के प्रभारी प्रिंसिपल इकबाल हुसैन अंसारी को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर पीट दिया. जख्मी हालत में लोगों की मदद से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. पीड़ित प्रभारी प्रिंसिपल ने फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रधानाध्यापक एकबाल हुसैन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह बहादुरपुर स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं. मेरे साथ एक शिक्षक जितेन्द्र कुमार भी हैं. जिन्होंने स्कूल का आइडी अपने मोबाइल पर लॉगिंग कर लिया. जब मैंने इस बाबत उनसे पूछा तो वह मुझसे उलझ गये और कहा कि तुम को औकात दिखा देंगे.

शनिवार को हम जब स्कूल जा रहे थे ते चार लोगों ने मुझे रोका. सभी मुंह ढंके थे और कहा कि तुम जितेन्द्र से उलझता है पता नहीं वह लोकल है और हॉकी से जमकर पिटाई करने लगे. इन सभी ने इतना पीटा की मैं अधमरा होकर सड़क पर गिर गया. कुछ राहगीरों ने मुझे देखा तब हमें थाना ले गये. हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने शिक्षक को एम्स में भर्ती कराया.

इस संबंध थानाध्यक्ष एमएस हैदरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. घायल शिक्षक की स्थिति खतरे से बाहर है. मामले की जांच की जा रही है.

किराना दुकानदार को उधार नहीं देने पर मारपीट कर किया जख्मी

मसौढ़ी. पुनपुन थाना के हरेचक गांव स्थित एक किराना दुकानदार को गांव के ही तीन लोगों ने शनिवार की रात उधार सामान देने से इंकार करने पर पीट दिया. इस संबंध में दुकानदार सह हरेचक निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने गांव के ही गौतम केवट व सिपाही केवट एवं बबलू केवट के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. विश्वनाथ प्रसाद के किराना दुकान पर तीनों आरोपित कुछ सामान लेने पहुंचे. सामान लिखवा देने के बाद उधार देने को कहा. दुकानदार ने तीनों पर पूर्व से बकाया रहने का हवाला देते हुए उधार सामान देने से इंकार कर दिया गया. इस पर तीनों आरोपित उसे दुकान से खींचकर बाहर निकाल पिटाई करते हुए जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel