[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना हरियाणा EOU की पटना में छापेमारी, दो साइबर अपराधियों की तलाश में चल रही है रेड

हरियाणा EOU की पटना में छापेमारी, दो साइबर अपराधियों की तलाश में चल रही है रेड

0
हरियाणा EOU की पटना में छापेमारी, दो साइबर अपराधियों की तलाश में चल रही है रेड
सांकेतिक तस्वीर

EOU Raid: हरियाणा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम पटना में दो साइबर अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इन अपराधियों ने दिल्ली और हरियाणा के युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी की है. पुलिस ने एक साइबर अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जिसकी निशानदेही पर टीम पटना पहुंची है. पटना के पीरबहोर और कदमकुआं थाने की पुलिस हरियाणा EOU की टीम को सहयोग कर रही है.

दो अपराधियों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी

हरियाणा EOU की टीम को GM रोड के रहने वाले रौशन सिन्हा उर्फ राजेश और लोहानीपुर के रहने वाले कृष्ण कन्हैया उर्फ कमल की तलाश है. टीम ने दोनों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. लेकिन दोनों वहां मिले नहीं, मौके से फरार हो गए थे. दोनों अपराधियों के परिजनों से पूछताछ की गई है. गिरफ्तार सरगना पटना का बताया जा रहा है. इसके साथ ही हरियाणा पुलिस की एक टीम उड़ीसा और झारखंड में भी छापेमारी कर रही है.

Also Read: सारण के इस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस फिर…

अपराधी पत्रकारिता की पढ़ाई करने गए थे दिल्ली

बता दें कि हेमनारायण तिवारी को हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया है. हेमनारायण पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था, लेकिन वहां वह साइबर अपराधियों के संपर्क में आया और जालसाज बन गया. पुलिस की जांच में पता चला है कि हेमनारायण ने अपने साथियों रौशन सिन्हा और कृष्ण कन्हैया के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की है. इन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article डिजिटल के आने से बढ़ा शिक्षा का पैमाना, रिपोर्ट्स में हुआ दावा
Next article बड़े कानूनी बदलावों से मजबूत हुई हमारी आजादी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel