[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Happy New Year 2025: Patna में नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू, जानें क्या-क्या नया होगा इस बार

Happy New Year 2025: Patna में नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू, जानें क्या-क्या नया होगा इस बार

0
Happy New Year 2025: Patna में नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू, जानें क्या-क्या नया होगा इस बार

Happy New Year 2025: नववर्ष के स्वागत व पुराने वर्ष की विदाई को लेकर राजधानी पटना में तैयारी शुरू हो गयी है. कुछ ही दिनों में हम सब वर्ष 2024 की विदाई और 2025 का वेलकम करेंगे. नये वर्ष के स्वागत के लिए राजधानी के मंदिरों से लेकर गुरुद्वारा, चर्च, होटल, रेस्टोरेंट, जू और पार्कों में विशेष तैयारी की जा रही है. हर कोई कुछ अलग और स्पेशल करने की कोशिश में जुटा है. नववर्ष के मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिजन के साथ गीत-संगीत, डीजे नाइट के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठायेंगे.

Mahavir Mandir Patna
Mahavir mandir patna

महावीर मंदिर में 15 हजार किलो का नैवेद्यम तैयार होगा

नये साल 2025 के आगमन पर महावीर मंदिर की ओर से तैयारी की गयी है. पहली जनवरी को अंग्रेजी नववर्ष का पहला दिन होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त महावीर मंदिर में अपने आराध्य का दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आते हैं. नव वर्ष को लेकर महावीर मंदिर में अयोध्या से पुजारी आयेंगे. भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर के स्वयं सेवक, पुलिस बल की तैनाती होगी. वहीं श्रद्धालुओं के लिए 15 हजार किलो का नैवेद्यम तैयार होगा. प्रसाद के लिए अलग से अस्थायी काउंटर भी बनाये जायेंगे. पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें होंगी. नववर्ष के दिन सुबह पांच बजे आरती के साथ भक्तों के लिए मंदिर का द्वार खुल जायेगा.

Iskon Mandir Patna
Iskon temple patna

इस्कॉन मंदिर में एक लाख लोगों के बीच होगा महाप्रसाद का वितरण

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर एक जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए 4:30 बजे खोल दिया जायेगा. रात 9 बजे तक लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे. इस बात की जानकारी इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जायेगा. एक जनवरी की सुबह साढ़े चार बजे पूजन-आरती होने के बाद भक्त भगवान का दर्शन करेंगे. वही दोपहर एक बजे से चार बजे मंदिर का कपाट बंद रहेगा. दास ने बताया कि नववर्ष को लेकर मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जायेगा. साथ ही इस मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. लगभग एक लाख लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की और इसके अलावा अशोक राजपथ चर्च और कुर्जी चर्च नववर्ष के मौके पर खुला रहेगा. भीड़ को देखते हुए चर्च की ओर से विशेष ध्यान रखने के लिए चर्च के सदस्य मौजूद रहेंगे.

Zoo Patna
Happy new year 2025: patna में नये साल के स्वागत की तैयारी शुरू, जानें क्या-क्या नया होगा इस बार 6

होटलों में भी नव वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी 

नववर्ष को लेकर राजधानी के विभिन्न होटलों में गीत-संगीत के साथ नव वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. होटल मौर्या में भी नववर्ष कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन अभी तक फाइनल निर्णय नहीं हुआ है. वहीं लाइव म्यूजिक, डीजे डांस, लजीज व्यंजनों का लोग आनंद उठाएंगे. होटल एवीआर में कार्यक्रम होगा अपनी धुन पर लोगों को आनंदित करेंगे. कलाकार की उम्दा प्रस्तुति होगी. होटल एवीआर के प्रबंधक कुंदन ने बताया कि 31 दिसंबर की रात बॉलीवुड सिंगर अनिता भट्टा और डांसर राजस्मिता कर मुख्य कलाकार होंगी. उन्होंने बताया कि स्टेज इंट्री के लिए चार्ज 1699 रुपये और कपल एंट्री 3299 रुपये रखा गया है.

Cruise Patna
Cruise

नववर्ष को लेकर क्रूज तैयार, 300 रुपये प्रति पर्यटक करना होगा पेमेंट

अगर आप वाकई कुछ खास आनंद लेना चाहते हैं, तो यह मनोरंजन क्रूज आपके लिए सबसे सही जगह है. सर्दियों की शाम का एक अविस्मरणीय अनुभव लाइव संगीत और डीजे की धुनों से और भी बढ़ जायेगा. आप 31 दिसंबर की सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक क्रूज पर आनंद उठा सकते हैं. इसके लिए बिहार राज्य पर्यटन निगम ने विशेष तैयारी की है.

नववर्ष मनाने के लिए गंगा नदी में चलने वाले क्रूज भी तैयार हैं. गांधी घाट और दीघा घाट पर लोगों को क्रूज की सुविधा मिलेगी. पर्यटन निगम एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. रोपेक्स वैसेल क्रूज को बुकिंग करने के लिए 50 हजार से लेकर एक लाख 50 हजार का पैकेज रखा गया है. स्प्रिंग प्रोफेशनल सर्विसेज के प्रबंधक अरुण वीर डांडा ने बताया कि नये साल के पहले दिन सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक क्रूज का संचालन किया जायेगा.

क्रूज पर तफरीह करने के लिए 300 रुपये प्रति पर्यटक को एंट्री टिकट लेना होगा. हालांकि पांच साल के बच्चों के लिए एंट्री फ्री होगा. उन्होंने बताया कि प्रति फेरी 40 मिनट का होगा. डांडा ने बताया कि एक जनवरी की देर शाम सात बजे से 9 बजे और 9 बजे से 12 बजे तक क्रूज का संचालन किया जायेगा. इसके लिए प्रति पर्यटक एक हजार रुपये का चार्ज रखा गया है. इसमें पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे नाइट और वेज फूड की सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: ‘प्यारे पापा, अब जीने का मन नहीं है’, दूल्हे पर प्रताड़ना का आरोप लगा गायब हो गई लड़की

Previous article महिला सशक्तिकरण का प्रथम केंद्र परिवार होता है : राजीव रंजन
Next article 35 युवाओं ने रक्तदान कर वीरों को दी श्रद्धांजलि
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel