[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नये और चकाचक ड्रेस में दिखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

नये और चकाचक ड्रेस में दिखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

0
नये और चकाचक ड्रेस में दिखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

संवाददाता,पटनाराज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए शिक्षा विभाग ने 145 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की है. यह कवायद मुख्यमंत्री पोशाक योजना एवं मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत की जा रही है. यह राशि जल्दी ही विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों के खाते में डाल दी जायेगी.

पहली और दूसरी कक्षा की छात्राओं को मिलेंगे छह सौ रुपये

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री पोशाक बालिका योजना के तहत कक्षा एक और दो की छात्राओं के लिए छह सौ रुपये की दर से कक्षा तीन से पांच की छात्राओं के लिए सात सौ की दर से और कक्षा छह से आठ वीं तक की छात्राओं के लिए हजार रुपये की दर से राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है.समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ वीं तक की छात्राओं के लिए 600 रुपये का प्रावधान है. इसलिए राज्य पद से निर्धारित राशि में से शेष राशि दी जायेगी.

कक्षा एक और दूसरी के लिए छात्रों को मिलेंगे चार सौ रुपये

दूसरी तरफ छात्रों की पोशाक के लिए कक्षा एक से दो के सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए प्रति छात्र चार सौ रुपये , कक्षा तीन से पांच के के सामान्य वर्ग के प्रति छात्र को पांच सौ रुपये और कक्षा छह से आठ वीं के प्रति छात्र को सात सौ रुपये की दर से पोशाक के लिए भुगतान किया जाना है. कक्षा छह से आठ वीं के अनुसूचित जाति ,जनजाति व बीपीएल वर्ग के छात्रों को टॉप अप राशि 100 रुपये की दर से दिया जाना है. इसी तरह गैर सरकारी सहायता प्राप्त बच्चों के लिए राशि दी जानी है.

75 फीसदी हाजिरी होगी अनिवार्य

इस संदर्भ में सबसे खास बात यह है कि कक्षा एक के सभी विद्यार्थियों एवं कक्षा दो से आठ वीं तक के विद्यार्थियों को सितंबर तक 75 प्रतिशत की उपस्थिति के आधार पर राशि मुहैया करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel