[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं, लग रहा है कि चार जून को कुछ बड़ा होगा: तेजस्वी यादव

बिहार में प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं, लग रहा है कि चार जून को कुछ बड़ा होगा: तेजस्वी यादव

0
बिहार में प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं, लग रहा है कि चार जून को कुछ बड़ा होगा: तेजस्वी यादव

संवाददाता, पटना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब से मैंने कहा है कि पार्टी बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार जून के बाद कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं. प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं. वे अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा कर रहे हैं. जदयू और भाजपा के नेता अपनी सीटों पर लगे हैं. यह घटनाक्रम या अंतर बता रहा है कि चार जून को कुछ बड़ा होने वाला है. तेजस्वी यादव ने यह बात गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही है. राजद नेता तेजस्वी ने दावा किया कि केंद्र में इंडिया की सरकार बनने जा रही है. 300 से अधिक सीटें मिलेंगी. कहा कि पीएम मोदी को बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई उन्हें चुनाव हरा रही है.

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कन्याकुमारी फोटो खिंचवाने जा रहे हैं. शूटिंग करेंगे. अपनी मार्केटिंग के लिए जा रहे हैं. पिछली बार वह गुफा में बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे. इस बार वह कन्याकुमारी जा रहे हैं. मेरा उनसे आग्रह है कि वह वहां खूब ध्यान लगाएं, लेेकिन मीडिया और फोटो खिंचवाने पर पाबंदी लगाएं. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने गुरुवार तक लोकसभा चुनाव के दरम्यान 251 सभाओं को संबोधित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel