[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Gold Silver Rate Today: बिहार में लुढका सोने-चांदी का रेट, जल्द करें खरीदारी, जानिए आज की कीमत

Gold Silver Rate Today: बिहार में लुढका सोने-चांदी का रेट, जल्द करें खरीदारी, जानिए आज की कीमत

0
Gold Silver Rate Today: बिहार में लुढका सोने-चांदी का रेट, जल्द करें खरीदारी, जानिए आज की कीमत
सांकेतिक तस्वीर

Gold Silver Rate Today: नवरात्र जैसे शुभ मौके पर थोड़ी ही सही लेकिन ग्राहकों को राहत मिली है. दरअसल, नवरात्र में सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. रेट में थोड़ी ही कमी आई है लेकिन महंगाई के जमाने में राहत भरी मानी जा रही है. गुरुवार की तुलना में आज सोना 700 रुपये सस्ता हुआ है.

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

आज पटना के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो, 24 कैरेट सोने का दाम 114,500 रुपये से घट गया है और 113,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. साथ ही जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 117,214 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. इसके साथ ही बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 105,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

आज चांदी की कीमत

जानकारी के मुताबिक आज ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 134,800 रुपये है. इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 138,844 रुपये हो जाती है. जबकि हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 134 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

सोने-चांदी के रेट में गिरावट को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों में आई कमी को गिरावट का संकेत नहीं माना जाना चाहिए. यह बस मामूली ही गिरावट है. इसे ग्राहकों और निवेशकों के लिए एक अच्छे मौके के रूप में देखा जा सकता है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में सोने-चांदी के रेट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में अभी ही ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है.

सोने-चांदी के आभूषणों के एक्सचेंज रेट

इसके साथ ही सोने-चांदी के आभूषणों के एक्सचेंज रेट के बारे में बताया गया कि 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 102,700 रुपये है. इसके साथ ही 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 84,300 रुपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 130 रुपये प्रति ग्राम. इसके साथ ही बिना हॉलमार्क के चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 127 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने दरभंगा में दिये 3976 करोड़ रुपये का तोहफा, राघोपुर में भी करेंगे जनसभा

Previous article दुर्गा पूजा में पटना की सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
Next article Flowers For Garden: गार्डन में रंगों को भरें, इन खूबसूरत फूलों के पौधों को लगाएं
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel