[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना गौतम अदाणी का ऐलान: बिहार में 60 हजार करोड़ करेंगे निवेश, एजुकेशन सेक्टर में भी करेंगे काम

गौतम अदाणी का ऐलान: बिहार में 60 हजार करोड़ करेंगे निवेश, एजुकेशन सेक्टर में भी करेंगे काम

0
गौतम अदाणी का ऐलान: बिहार में 60 हजार करोड़ करेंगे निवेश, एजुकेशन सेक्टर में भी करेंगे काम
सारण में गौतम अदाणी

Bihar News: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को पहली बार सारण पहुंचे. मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में Adani Group के आई केयर प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत की गई. इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं. इस दौरान गौतम अदाणी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान किया.

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के साथ जॉइंट पहल

यह प्रोजेक्ट अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की संयुक्त पहल है. इसके तहत Adani Center for Eye Diseases और Adani Training Center for Ophthalmic Sciences की स्थापना और संचालन किया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनने की तैयारी

इस प्रोजेक्ट को दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर नेटवर्क बताया जा रहा है. इसके जरिए गांव-गांव तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं, ट्रेनिंग और मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से इलाज पहुंचाने की योजना है.

बिहार में 50-60 हजार करोड़ निवेश का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले 2 से 3 वर्षों में बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पावर और रोड प्रोजेक्ट पहले से ही राज्य में चल रहे हैं और कई अन्य योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं.

गौतम अदाणी बोले- बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करेंग

गौतम अदाणी ने कहा कि बिहार की धरती आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि उन्हें मस्तीचक और गायत्री मंदिर में आकर गहरी शांति का अनुभव हुआ. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कंपनी बिहार में शिक्षा क्षेत्र में भी काम करने की योजना बना रही है, जिसमें स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट शामिल होंगे.

बिहार में पहले से चल रहे बड़े प्रोजेक्ट

अदाणी समूह बिहार में पहले से कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है.

भागलपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट

भागलपुर जिले के पीरपैंती में करीब 26,482 करोड़ रुपये की लागत से 2400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट विकसित किया जा रहा है.

गंगा पथ परियोजना

भागलपुर और सबौर को जोड़ने के लिए सुल्तानगंज-सबौर रोड लिमिटेड के तहत करीब 4,450 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना PPP मॉडल पर बनाई जा रही है.

सीमेंट फैक्ट्री प्रोजेक्ट

मुजफ्फरपुर और किशनगंज में अंबुजा सीमेंट के तहत सीमेंट फैक्ट्रियों की स्थापना को मंजूरी मिली है.

Also Read: पत्नी के साथ बिहार पहुंचे गौतम अदाणी, सारण में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क की रखी नींव

Previous article मोतीहारी: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या
Next article भीषण गर्मी में पंजवारा बाजार में तरबूज की बहार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel