[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में गंगा के बीच एसी कमरे में बिताइए क्वालिटी टाइम, क्रूज पर कम बजट में अनलिमिटेड बुफे का मजा, देखिए मेन्यू में क्या-क्या है

पटना में गंगा के बीच एसी कमरे में बिताइए क्वालिटी टाइम, क्रूज पर कम बजट में अनलिमिटेड बुफे का मजा, देखिए मेन्यू में क्या-क्या है

0
पटना में गंगा के बीच एसी कमरे में बिताइए क्वालिटी टाइम, क्रूज पर कम बजट में अनलिमिटेड बुफे का मजा, देखिए मेन्यू में क्या-क्या है
गंगा विहार क्रूज की तस्वीर

पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Ganga Vihar Cruise Price:
राजधानी पटना में गंगा विहार क्रूज सेवा एक नए स्वरूप में शुरू की गई है. अब लोग गंगा नदी के बीचोंबीच डेढ़ घंटे तक क्रूज की सैर के साथ अनलिमिटेड बुफे का मजा ले सकेंगे. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से संचालित यह सेवा हर शनिवार और रविवार को गांधी घाट से चलेगी, जबकि अन्य दिनों में क्रूज को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के रूप में संचालित किया जाएगा.

65 पर्यटकों के लिए होगी व्यवस्था

दो फ्लोर के इस क्रूज में एक साथ 65 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था है. निचले फ्लोर पर एयर कंडीशन्ड डाइनिंग एरिया बनाया गया है, जबकि ऊपरी फ्लोर पर ओपन स्काई डेक और डांस फ्लोर की सुविधा दी गई है. क्रूज का संचालन अब लेनिन डिलक्स क्रूज कंपनी के जिम्मे होगा.

मेन्यू में ये सभी डिश होंगे शामिल

क्रूज की यात्रा शाम पांच बजे गांधी घाट से शुरू होगी और शाम साढ़े छह बजे समाप्त होगी. प्रति व्यक्ति किराया 899 रुपये निर्धारित किया गया है. इस रेट में मॉकटेल, वेज सूप, दही बड़ा, वेज सैंडविच, पाव भाजी, नूडल्स, चिकन चिली और मिल्क केक समेत कई खाद्य पदार्थों का अनलिमिटेड बुफे शामिल है. इसके अलावा चाय और कॉफी भी अनलिमिटेड उपलब्ध रहेगी.

एयर कंडीशन्ड कमरे में बिता सकेंगे क्वालिटी टाइम

क्रूज के मैनेजर अली ने बताया कि जहाज के संचालन के लिए अत्याधुनिक पायलट रूम बनाया गया है. सुरक्षा के लिए पूरे क्रूज में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. यात्रियों के मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था भी की गई है. क्रूज में एक एयर कंडीशन्ड कमरा भी उपलब्ध है, जिसकी बुकिंग 4000 रुपये में की जा सकती है.

ग्रुप और निजी आयोजनों के लिए स्पेशल पैकेज

ग्रुप और निजी आयोजनों के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं. इसके अलावा बिहार के डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कंपनियों को बैठक आयोजित करने के लिए क्रूज पर फ्री स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. यात्रा के दौरान पर्यटक गंगा आरती, रिकॉर्डेड संगीत और पटना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारियों का भी आनंद ले सकेंगे.

Also Read: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी दावा-आपत्ति की तारीख, इन दिन आएगा फाइनल गजट

Previous article सीमांचल की अनमोल विरासत ‘सुरजापुरी आम’ विलुप्ति के कगार पर: सरकारी उपेक्षा से संकट में अस्तित्व
Next article अनलिमिटेड 5G डेटा रहेगा या होगा बंद? कितना बढ़ेगा मोबाइल खर्च?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel