[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगी, बुजुर्ग के 52 हजार उड़ाये

नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगी, बुजुर्ग के 52 हजार उड़ाये

0
नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगी, बुजुर्ग के 52 हजार उड़ाये

पटना.

कदमकुआं थाने के नया टोला के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह को बदमाशों ने घर पर नौकरानी देने का झांसा देकर पहले 41 हजार रुपये की ठगी कर ली. साथ ही काम करने के लिए एक नौकरानी को भेजा, जो कुछ दिनों में ही उनके घर से 11 हजार रुपये लेकर फरार हो गयी. इस संबंध में नरेंद्र प्रताप सिंह ने नौकरानी सप्लाइ करने वाली एजेंसी के संचालक शिवम गुप्ता और नौकरानी के रूप में काम करने आयी प्रिया सिंह के खिलाफ में कदमकुआं थाने में केस दर्ज करा दिया है. बताया जाता है कि 78 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह को घर में काम करने के लिए एक नौकरानी की जरूरत थी. इसके बाद उन्होंने गूगल से नौकरानी का इंतजाम करने वाली एजेंसी के संचालक शिवम गुप्ता से संपर्क किया. इसके बाद शिवम गुप्ता ने आवश्यक प्रक्रिया कराते हुए उनसे 41 हजार रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद उनके घर पर प्रिया सिंह नाम की लड़की को नौकरानी का काम करने के लिए भेजा. लेकिन प्रिया सिंह वहां नहीं रही और कुछ दिन बाद ही उनके घर से 11 हजार नकद रुपये चोरी कर भाग गयी. इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. जांच में यह बात सामने आयी है कि एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो नौकरानी रखवाने के नाम पर प्रक्रिया के नाम पर ठगी करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel