[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगी फोर लेन सड़क, जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिये क्या मिलेगी सुविधाएं

Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगी फोर लेन सड़क, जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिये क्या मिलेगी सुविधाएं

0
Four Lane In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगी फोर लेन सड़क, जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिये क्या मिलेगी सुविधाएं
सांकेतिक तस्वीर

Four Lane In Bihar: बिहार में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास पर गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया है. जिसके बाद अब भागलपुर जिले में लोगों की सुविधा के लिये बाइपास को फोर लेन बनाया जायेगा. दरअसल, जिले में विभाग की तरफ से भागलपुर के लोहिया पुल से लेकर अलीगंज बाइपास तक फोर लेन सड़क बनाई जायेगी. जिसके बाद गाड़ियां जल्द ही फर्राटा भर सकेंगी.

जाम की परेशानी की वजह से फोर लेन बनाने का फैसला

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर-अलीगंज बाइपास पर हर रोज लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है. स्टेशन से मुजाहिदपुर, गोरहट्टाचौक, अलीगंज लोगों के पहुंचने में हालत खराब हो जाती है. कई छोटी-बड़ी गाड़ियों के यहां आने-जाने के कारण भारी जाम लग जाता है. इन परेशानियों को देखते हुए भागलपुर-अलीगंज बाइपास को फोर लेन बनाने का फैसला लिया गया.

पोल शिफ्टिंग के बाद काम हो सकेगा शुरू

बिजली विभाग की तरफ से इलाके में फिलहाल पोल शिफ्टिंग का काम बचा हुआ है. जैसे ही यह काम पूरा होता है, तो उसके बाद फोर लेन बनाने का काम भी शुरू कर दिया जायेगा. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही काम को निपटा लिया जायेगा.

क्या होगा फोर लेन बनने से फायदा?

फोर लेन बन जाने से लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, बाजार तक जाने के लिये कई लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. लोहिया पुल के नीचे भी मार्केट है. जिससे जाम की परेशानी बनी रहती है. हालांकि, बाइपास के फोर लेन बन जाने के बाद समस्या का समाधान हो सकेगा. इतना ही नहीं फोर लेन बन जाने के बाद लोगों को पार्किंग की सुविधा भी मिल सकेगी.

टेंडर भरने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर

भागलपुर-अलीगंज बाइपास को फोर लेन बनाने के लिये टेंडर भरने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर तय की गई है. इसे सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत बनाया जायेगा. इसके निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च होने की संभावना है. काम शुरू होने के बाद एक साल में इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके बनने से जिले के आस-पास के इलाके में रह रहे लोगों को भी फायदा हो सकेगा.

Also Read: Bihar Train News: बिहार से दिसंबर तक चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Previous article Bihar Election 2025: पटना से दिल्ली शिफ्ट हुए नेता, शाम तक सीट शेयरिंग पर बात बनने की उम्मीद
Next article Homemade Rangoli Colours For Diwali: बिना मार्केट जाए, घर पर ही तैयार करें दिवाली के लिए होममेड रंगोली कलर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel