[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी की परीक्षा आज से होगी शुरू

मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी की परीक्षा आज से होगी शुरू

0
मदरसा बोर्ड- फौकानिया और मौलवी की परीक्षा आज से होगी शुरू

संवाददाता, पटना. बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा 25 जनवरी तक होगी. पहले दिन फौकानिया के प्रथम पाली में अरबी और द्वितीय पाली में फारसी की परीक्षा आयोजित होगी. वहीं मौलवी के प्रथम पाली में अरबी और द्वितीय पाली में उर्दू की परीक्षा होगी. राज्यभर में परीक्षा के लिए 249 केंद्र बनाए गये हैं. फौकानिया और मौलवी में कुल 1 लाख 286 परीक्षार्थी राज्यभर से शामिल होंगे. जिसमें फौकानिया की परीक्षा में 66 हजार 705 जबकि मौलवी की परीक्षा में 33 हजार 581 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 से से शाम पांच बजे तक चलेगी. बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया है. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्न पत्र के अध्ययन के लिये 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. बोर्ड की ओर से कहा गया कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक और द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक ही सेंटर में प्रवेश दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel