[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मिशन एडमिशन : नोट्रेडेम एकेडमी में चार जनवरी को जारी होगा नर्सरी का एडमिशन फॉर्म

मिशन एडमिशन : नोट्रेडेम एकेडमी में चार जनवरी को जारी होगा नर्सरी का एडमिशन फॉर्म

0
मिशन एडमिशन : नोट्रेडेम एकेडमी में चार जनवरी को जारी होगा नर्सरी का एडमिशन फॉर्म

संवाददाता, पटना

शहर के कुर्जी स्थित नोट्रेडेम मोंटेसरी स्कूल की ओर से नये सत्र 2025-26 में नर्सरी का एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर चार जनवरी को जारी किया जायेगा. स्कूल की ओर से पांच जनवरी तक ही फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. स्कूल की ओर से नर्सरी में सत्र 2025-26 में नर्सरी में एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र मार्च 2025 तक तीन से चार वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं शहर के बेली रोड स्थित कार्मेल हाइस्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए 24 दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर फॉर्म जारी किया जायेगा.

मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में एडमिशन फॉर्म सात जनवरी को होगा जारी

इसके अलावा अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी किया जायेगा. नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2025 तक तीन से चार वर्ष होनी चाहिए. वहीं, एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एलकेजी के लिए एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2025 तक चार से पांच वर्ष होनी चाहिए. नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म स्कूल काउंटर पर ही मिलेगा. एडमिशन फॉर्म केवल एक ही दिन मिलेगा. एडमिशन फॉर्म सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगा. स्कूल की ओर से जारी नोटिस में अभिभावकों को बताया गया है कि जिस दिन फॉर्म जारी होगा, उसी दिन फॉर्म जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel