[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Floating Power Plant: बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार, कब होगा चालू, जानिए सब कुछ

Floating Power Plant: बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार, कब होगा चालू, जानिए सब कुछ

0
Floating Power Plant: बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार, कब होगा चालू, जानिए सब कुछ
फ्लोंटिंग पावर प्लान्ट का सांकेतिक फोटो

Floating Power Plant: चुनावी साल में बिहारवासियों को सरकार की ओर से एक और सौगात मिल गई है. बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार हो गया है, जिसके बाद अब बिजली का उत्पादन यहीं से किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, यह बिहार का तीसरा फ्लोंटिंग पावर प्लान्ट है लेकिन, राज्य का सबसे बड़ा है. फ्लोटिंग पावर प्लान्ट का निर्माण नवादा के फुलवारिया जलाशय में किया गया, जो कि लगभग बनकर तैयार हो गया. अगले महीने यानी कि जुलाई महीने में इससे बिजली उत्पादित भी होने लगेगी. यहां से 10 मेगावाट बिजली उत्पादित होगी.

यहां भी बनाया जाएगा फ्लोटिंग पावर प्लान्ट

वहीं, बिजली कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी की माने तो, नवादा के फुलवरिया जलाशय में बीते कई महीने से काम चल रहा था. रेस्को मोड के तहत इस बिजली घर का निर्माण हो रहा है. यानी कि निर्माण एजेंसी पूरी राशि खर्च कर रही है और कंपनी उत्पादित बिजली को 3.87 रुपए यूनिट की दर से खरीद करेगी. कंपनी की ओर से बिजली उत्पादन का काम शुरू करने का लक्ष्य जुलाई महीने तक का रखा गया है. बता दें कि, नवादा के अलावा कैमूर के दुर्गावती जलाशय में 10 मेगावाट का ही फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने निविदा जारी कर दी है.

जापान में सबसे पहले हुआ था चालू

खबर की माने तो, नीचे मछली-ऊपर बिजली योजना के अंतर्गत उत्तर-दक्षिण बिहार में दो-दो मेगावाट का बिजली घर बनाने के लिए सर्वे शुरू है. राज्य में दरभंगा में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट चालू है और यहां से 1.6 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है. तो वहीं, सुपौल के राजापोखर तालाब में भी फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया गया है. यहां से 525 किलोवाट बिजली उत्पादित हो रही है. बता दें कि, सबसे पहले तैरती हुई सौर संरचना जापान में थी. लेकिन, उसके बाद कई अन्य देशों भी मल्टी-मेगावाट क्षमता वाले प्लांट स्थापित किए जाने लगे. वहीं, बिहार को लेकर कहा जा रहा है कि, 3300 से अधिक तालाब और जलाशय हैं. जिसके लेकर कहा जा रहा है कि, अगर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाई जाए तो, सैकड़ों मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकता है.

Also Read: Bihar Election: चिराग पासवान आज भरेंगे हुंकार, आरा में होगी भव्य रैली, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग

Previous article Airport In Bihar: बिहार को मिलेगा एक और नया एयरपोर्ट, 25 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Next article Bhojpuri: रानी चटर्जी की ‘अम्मा’ में दिखा सौतेली मां का संघर्ष, ट्रेलर ने फैंस को किया इमोशनल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel