[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में एटीएम से 100 के बदले निकलने लगे 500 के नोट, टेक्निकल फॉल्ट की जांच में जुटी तकनीकी टीम

पटना में एटीएम से 100 के बदले निकलने लगे 500 के नोट, टेक्निकल फॉल्ट की जांच में जुटी तकनीकी टीम

0
पटना में एटीएम से 100 के बदले निकलने लगे 500 के नोट, टेक्निकल फॉल्ट की जांच में जुटी तकनीकी टीम
ATM

Patna news: बिहार की राजधानी पटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के आइजीआइएमएस में पीएनबी की एक एटीएम (ATM) से तकनीकी गड़बड़ी की वजह से देर रात 100 रुपये की जगह 500 रुपये का नोट निकलने लगा. वहीं जब ग्राहक 500 रुपये का नोट निकालने के लिए कमांड दे रहे थे तो 100 का नोट निकल रहा था. दरअसल, रविवार की देर रात एक युवक एटीएम से पैसा निकालने गया था.

तकनीकी टीम की जांच

युपक ने पहले 500 रुपये निकालने के लिए एटीएम को कमांड दिया, तो एटीएम से सिर्फ 100 रुपये का नोट निकला. वहीं 100 रुपये का नोट की जगह 500 रुपये का नोट निकल रहा था. दो तीन बार पैसा निकालने पर भी जब गड़बड़ी ठीक नहीं हुई तो युवक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी. थानेदार अमर कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और एटीएम का शटर गिराकर बैंक को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद बैंक के अधिकारी ने शटर में ताला लगाकर तकनीकी टीम को इस बात की जानकारी दी.

करेंसी कैसेट में था फॉल्ट

थानेदार अमर कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि करेंसी कैसेट में टेक्निकल फॉल्ट के कारण ये गड़बड़ी हो रही थी. मिली जानकारी के अनुसार एटीएम दो लाख रुपये से अधिक कैश था. वहीं, बैंक अधिकारी ने बताया कि पैसा डालने वाली एजेंसी के द्वारा गलती हुई है. जानकारी के अनुसार दो तीन लोगों के साथ ऐसा हुआ है. जिन्होंने पैसा कम निकलने की शिकायत की. अब इसकी जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने पर स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी.

Also Read: गोपालगंज में डांसर माही-मनीषा को लोगों ने पीटा, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Previous article घर में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड कोलियरी कर्मी का शव
Next article मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस में नशे में धुत यात्रियों के बीच जमकर मारपीट
Avatar Of Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में उनकी गहरी रुचि है. फिलहाल मैं बतौर यूपी डेस्क इंचार्ज कार्यरत हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel