[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नाबालिग से अपार्टमेंट में गैंगरेप सौतेली मां समेत पांच गिरफ्तार

नाबालिग से अपार्टमेंट में गैंगरेप सौतेली मां समेत पांच गिरफ्तार

0
नाबालिग से अपार्टमेंट में गैंगरेप सौतेली मां समेत पांच गिरफ्तार

संवाददाता, पटना राजीवनगर थाना क्षेत्र के निजी अपार्टमेंट में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की सौतेली मां, देह व्यापार करने वाली शास्त्रीनगर की आरती कुमारी, आरती के प्रेमी सोनू, गैंगरेप के आरोपी राजीव नगर के रहने वाले ठेकेदार संजीव और चालक अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है. जिस फ्लैट में घटना हुई, वह अर्पित का है. अर्पित का परिवार दशहरा से ही गांव गया हुआ था. पीड़िता की स्थिति गंभीर है और इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. शनिवार की शाम सिटी एसपी स्वीटी सहरावत ने इसका खुलासा किया. सभी पर पॉक्सो, रेप और देह व्यापार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाया है. पुलिस ने सोनू और आरती का मोबाइल जब्त कर लिया है. दोनों के मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है. दोनों करीब एक साल से पटना में देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं. सिटी एसपी ने कहा कि दोनों के गिरोह से कुछ और लोग जुड़े हुए हैं जिनकी गिरफ्तारी होगी. पीड़िता शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपनी सौतेली मां के साथ रहती है. पीड़िता अपने पैतृक गांव छोड़ अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी. पिता मजदूरी करते हैं. सिटी एसपी ने बताया कि चंद पैसों के लालच में बेटी से देह व्यापार का धंधा कराने लगी. सौतेली मां का संपर्क देह व्यापार का धंधा करने वाली आरती और उसके प्रेमी सोनू से हुआ. आरती शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ रहती है. सोनू का संबंध अर्पित से है. सोनू और आरती ने ही नाबालिग युवती को अर्पित के फ्लैट पर शुक्रवार को भेजा था. जहां ठेकेदार संजीव और चालक अर्पित ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel