[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तीन थानों में अलग-अलग मामलों में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

तीन थानों में अलग-अलग मामलों में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

0
तीन थानों में अलग-अलग मामलों में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ . गौरीचक, जानीपुर और परसाबाजार थानों की पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारियों की यह कार्रवाई विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के निर्देश और लंबित मामलों के आधार पर की गयी. गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने कुश पर गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में बब्लू केवट और मनोज केवट है, जिन पर दलित उत्पीड़न, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर आरोप है. जानीपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज एक पुराने मामले में राजेश कुमार उर्फ कमलेश राय को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर साजिश, मारपीट और बलवा जैसे संगीन आरोप हैं. परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पकड़े गये आरोपी राजू कुमार को पूछताछ के बाद न्यायालय भेजा गया जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया. आरोपी को दरियापुर चंदाचक से पकड़ा गया.

गायघाट पर्यवेक्षण गृह से किशोर भागा

पटना सिटी. आलमगंज थाना के गायघाट स्थित पर्यवेक्षण गृह से एक किशोर का पलायन हो गया है. गृह के अधीक्षक ने शिकायत आलमगंज थाना में आवेदन दिया है. गृह के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह किशोर दीवार पर सीढ़ी लगा कर चढ़ा और वहां से फरार हो गया है. सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के बीच किशोर के फरार होने की बात कही जा रही है. उस समय गृह के किशोर सो रहे थे. गृह के सूत्रों ने बताया कि किशोर हाल ही में चोरी और लूट के मामले में गृह में लाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel