[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना शादी से इनकार करने पर दामाद ने ससुराल में की फायरिंग

शादी से इनकार करने पर दामाद ने ससुराल में की फायरिंग

0
शादी से इनकार करने पर दामाद ने ससुराल में की फायरिंग

पटना सिटी. पत्नी की मौत के बाद ससुराल वालों ने दूसरी शादी कराने से इनकार करने पर नाराज बहनोई दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचा और फायरिंग की. फायरिंग को लेकर आरोपी के साले तिलकूट ने मेहंदीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है.

मेहंदीगंज के अमरपुर पैजाबा स्थित स्लम निवासी तिलकूट ने पुलिस को बताया कि लगभग चार माह पहले बीमारी की वजह से उसकी बहन की मौत हो गयी थी. इसके बाद अगमकुआं बड़ी पहाड़ निवासी बहनोई रवि चौधरी बहन की मौत के बाद दूसरी बहन की बेटी अर्थात भगिनी से शादी करने का दबाव बना रहा है. लेकिन परिवार के लोगों ने जब इनकार कर दिया. तो आक्रोशित होकर बहनोई रवि चौधरी साथियों के साथ अमरपुर पैजाब स्थित घर पर पहुंचा. जहां पर डर और दहशत बनाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की और शादी से इनकार करने पर धमकी देते हुए फरार हो गया.

मेहंदीगंज थाना पुलिस ने बताया कि तिलकूट के बयान पर बहनोई रवि चौधरी, रॉकी, शिब्बू समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें शादी से इनकार करने पर जान मारने की धमकी दिये जाने की बात भी कही गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

पत्नी को चाकू से प्रहार कर किया जख्मी

पटना सिटी. खाजेकलां थाना के नून के चौराहा चौघड़ा मुहल्ला निवासी महिला शाहिना नाज ने पति साबिर हुसैन पर चाकू से प्रहार कर जख्मी करने की शिकायत दर्ज करायी है. खाजेकलां थाना में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि जान मारने की नीयत से यह हमला किया गया है. जिसमें शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं. वो हमला के बाद बेहोश होकर गिर गयी. शोर सुन पड़ोसी पहुंचे और उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कांड कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel