[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में हुंडई और फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कई घर आग की चपेट में…

पटना में हुंडई और फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कई घर आग की चपेट में…

0
पटना में हुंडई और फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कई घर आग की चपेट में…
पटना हुंडई के शो रूम में लगी आग, मची अफरातफरी

Fire in Car Showroom: राजधानी पटना के दानापुर सगुना मोड़ के पास बुधवार की सुबह अचानक हुंडई के कार सर्विस सेंटर में आग लग गई. देखते देखते हुंडई कार सर्विस सेंटर के विकराल आग की लपटों ने बगल के आडविक फोर्ड कम्पनी की सर्विस सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया.

इस भीषण अग्निकांड से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. आग कैसे लगी है इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है. आग लगते हीं आसपास के इलाके के लोग आग बुझाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े. लोगों ने देखा कि भीषण आग लगी है तब दमकल और पुलिस को खबर किए. करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां वहाँ पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हुई है.

जानकारी मिलते हीं एसएसबी मुख्यालय के जवान भी मौके पर पहुंचे

जानकारी मिलते हीं दानापुर बेली रोड रुकनपूरा एसएसबी मुख्यालय से बड़ी संख्या में जवान भी वहां पहुंच गए. दानापुर खगौल शाहपुर बेली रोड के रूपसपुर थानों की पुलिस भी वहां पहुंचकर आग बुझाने में मदद कर रही है.

आसपास के घरों से लोग सामान निकालकर भागने लगे

लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह 8:00 बजे करीब अचानक हुंडई के कार सर्विस सेंटर में आग लगी और तेज काला-काला धुंआ ऊपर आसमान में उठने लगा. आग और धुएं का गुब्बारा देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने घरों से सामान आदि लेकर बाहर भागने लगे.

आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिस ने आसपास के घरों को एहतियातन खाली करने का निर्देश दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आग लगने के बाद लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या किया जाए क्योंकि आग तेजी से इतना विकराल होता चला गया कि लोगों को संभालने का मौका ही नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: मुकेश सहनी के पिता की मृत्यु पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पत्र भेज व्यक्त की अपनी संवेदना…

आग फोर्ड सर्विस सेंटर को भी अपने चपेट में ले लिया

देखते देखते हुंडई कार सर्विस सेंटर में लगी आग बगल के फोर्ड के कार सर्विस सेंटर को भी अपने चपेट में ले ली इसके बाद वहां अफरा-तफरी और बढ़ गई. हालांकि प्रशासन ने तत्परता से काम करते हुए दमकल विभाग के सहयोग से आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया. प्रशासन के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग कैसे लगी.

आग कैसे लगी, कितना नुकसान हुआ इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद गाड़ियों को चपेट में लेने पर तेज जोरदार धमाका होने लगा. गाड़ियों में भरा हुआ पेट्रोल और डीजल आग को विकराल बनाने में सहयोग करता रहा. तेज जोरदार कई धमाकों के साथ आग तेजी से बढ़ती रही.

वही इस भीषण अग्निकांड के बाद आसपास के इलाके के लोग अपने-अपने घरों से सामान और बुजुर्ग महिलाओं बच्चों को लेकर आपा धापी में सुरक्षित स्थान की ओर भागे. वही अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आगे कैसे लगी और इसमें कितना का नुकसान हुआ है.

आगरा एक्सप्रेसवे पर फिर भीषण सड़क हादसा, 59 घायल 2 की गई जान

https://www.youtube.com/watch?v=WJ4AGaTsSaQ
Previous article बिहार के बक्सर में रेलिंग को तोड़कर पुल के नीचे गिरा ट्रक, मौके पर ड्राइवर की मौत, खलासी जख्मी
Next article Power Yoga : क्या है पावर योगा? जानीए कैसे होता है सेहत के लिए फायदेमंद.
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel