[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आग, मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां

Patna News: पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आग, मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां

0
Patna News: पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आग, मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां
कई दस्तावेज जलकर राख

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा के पास स्थित राज्य निर्वाचन विभाग के दफ्तर में अचानक आग लग गई. यह क्षेत्र वीवीआईपी ज़ोन में आता है. जहां कई अहम सरकारी दफ्तर और मंत्रियों के आवास स्थित हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, आग निर्वाचन विभाग के मशीनरी रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. धीरे-धीरे आग ने सर्वर रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही कार्यालय में धुआं उठता दिखा, कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी. कुछ ही मिनटों में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया.

कॉन्फ्रेंस हॉल में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जले

हालांकि, तब तक विभाग के सर्वर रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी. फिलहाल आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है. गनीमत यह रही कि घटना के समय कार्यालय में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जांच के आदेश, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

आग की घटना ने सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने तत्काल इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है, लेकिन तकनीकी टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है. गौरतलब है कि यह इलाका अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में यहां इस तरह की घटना प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल, विभाग के आईटी विशेषज्ञ सर्वर डेटा को रिस्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि चुनाव से जुड़े किसी अहम डेटा को नुकसान न पहुंचा हो.

Also Read: गर्मी में भी ठंड का एहसास दिलाएंगी बिहार की ये 5 जगहें, खूबसूरती में कश्मीर और मनाली को देती हैं टक्कर

Previous article Operation Sindoor: रूस ने भारत का सपोर्ट खुलकर क्यों नहीं किया? बदल गया पुराना दोस्त! 
Next article Mango Bango Recipe: गर्मी में लें मैंगो बैंगो ड्रिंक का मजा जानें रेसिपी जो बना देगी दिन को ताजगी से भरपूर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel