[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मसौढ़ी में रंगदारी के लिए ठेकेदार व मजदूरों से मारपीट

मसौढ़ी में रंगदारी के लिए ठेकेदार व मजदूरों से मारपीट

0
मसौढ़ी में रंगदारी के लिए ठेकेदार व मजदूरों से मारपीट

मसौढ़ी . थाना के पचपनपर गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बैरमचक आहर पइन का जीर्णोद्धार करा रहे संवेदक व उसके मजदूर के साथ रविवार की दोपहर आधा दर्जन से ऊपर हथियार से लैस युवकों ने पहले कार्य कर रहे पोकलेन को बंद करा दिया. जब संवेदक उनसे बात करने की कोशिश की तो सभी मिलकर संवेदक के साथ-साथ वहां मौजूद दर्जन भर मजदूरों के साथ मारपीट की. इस दौरान उन्होंने संवेदक के गले से चेन भी झपट ली. साथ ही धमकी दी कि पचास हजार रुपये देने के बाद ही यहां काम करना होगा. संवेदक पुनपुन के टिकईचक निवासी जो अपनी पंचायत पारथू के पैक्स अध्यक्ष भी हैं, रंजीत कुमार ने पचपन गांव के कमलेश कुमार व उसका भाई अमरेश कुमार, शिव प्रसाद के पुत्र छोटी कुमार समेत तीन चार अज्ञात के विरुद्ध रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस ने बताया कि पुलिस मौके पर गयी थी और जांच पड़ताल की है. नामजद सभी घरों से फरार थे. इस बाबत संवेदक रंजीत कुमार ने बताया कि बीते 15 दिन पूर्व पचपनपर गांव में कार्य कर रहे सभी मजदूर अचानक काम छोड़कर चले गये थे. उस वक्त भयवश हमें कुछ नहीं बताया. जब उनसे गहराई से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि पचपनपर गांव के कुछ लोग रंगदारी में पचास हजार रुपये की मांग किये हैं और धमकी दी है कि बिना पैसा दिये यहां काम करोगे तो अंजाम बुरा होगा. मजदूरों की बात सुनकर हम खुद उन्हें अपने साथ लेकर वहां रविवार को पहुंच. जब पोकलेन वहां कार्य शुरू किया, उसके एक घंटा बाद आधा दर्जन से ऊपर युवक हथियार से लैस होकर पहुंचे और पोकलेन को जबरन बंद करा दिया. जब हम इसका विरोध किये तो सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान वहां मौजूद मजदूर जब हमें बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की.

रंगदारी के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

मसौढ़ी. मसौढ़ी पुलिस बीते वर्ष अक्तूबर में रंगदारी के मामले में दर्ज मामले का फरार आरोपी सह सोनकुकरा निवासी रामावतार बिंद के पुत्र राजा कुमार को बीते शनिवार की रात काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पुलिस के आने की आहट सुन राजा घर के पिछवाड़े से कूदकर फरार होने का प्रयास किया लेकिन अवर निरीक्षक आलोक कुमार व उनके साथ रहे आरक्षी ने खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ के बाद राजा को पुलिस रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं दूसरी ओर दहिभता गांव से मुनारिक राम को एक मामले में पुलिस गिरकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel