[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna Air Show: दो विमान बनाएंगे दिल तीसरा चीरते हुए निकलेगा, इन 5 फॉर्मेशन में फाइटर जेट्स दिखाएंगे कलाबाजियां

Patna Air Show: दो विमान बनाएंगे दिल तीसरा चीरते हुए निकलेगा, इन 5 फॉर्मेशन में फाइटर जेट्स दिखाएंगे कलाबाजियां

0
Patna Air Show: दो विमान बनाएंगे दिल तीसरा चीरते हुए निकलेगा, इन 5 फॉर्मेशन में फाइटर जेट्स दिखाएंगे कलाबाजियां
करतब दिखाती सूर्य किरण की टीम

Patna Air Show: राजधानी पटना के गंगा किनारे पहली बार भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक एयर शो होने जा रहा है. 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य आयोजन में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम अपनी कला और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करेगी. इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार, 22 अप्रैल को इसकी रिहर्सल होगी.

जेपी गंगा पथ बनेगा रोमांचकारी नज़ारे का गवाह

करीब एक घंटे तक चलने वाले इस एयर शो का आयोजन जेपी गंगा पथ पर किया जाएगा, जहां सूर्य किरण की टीम पांच अलग-अलग फार्मेशन में उड़ान भरते हुए दर्शकों को रोमांचित करेगी. इसमें वायुसेना के कुल 9 फाइटर जेट्स शामिल होंगे, जो एक साथ आकाश में कलाबाजियां करते नजर आएंगे.

सूर्य किरण टीम और उनका संचालन

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) नौ विमानों के समूह के साथ उड़ान भरती है, जिसे डायमंड 9 फॉर्मेशन कहा जाता है. हर विमान में एक विशेष रूप से प्रशिक्षित फाइटर पायलट होते हैं. इस टीम में पायलट्स के अलावा तकनीकी, मेडिकल और कम्युनिकेशन स्टाफ भी शामिल होता है. इस बार टीम की कमान ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के हाथों में होगी.

करतब जो दर्शकों को बांध देंगे

एयर शो के दौरान सूर्य किरण टीम द्वारा किए जाने वाले प्रमुख करतबों में शामिल होंगे.

डायमंड फॉर्मेशन: सूर्य किरण एरोबेटिक टीम करतब की शुरुआत डायमंड फॉर्मेशन से ही करेगी. इसमें 9 लड़ाकू विमान एक साथ हीरे के आकार का फॉर्मेशन बनाते नजर आएंगे. इसके साथ ही टीम के सदस्य लूप और बैरल रोल में भी करतब दिखाएंगे.

लूप एंड बैरल रोल: गोलाकार व बेलनाकार अंदाज़ में विमान उड़ान भरते नजर आएंगे.

बॉम बर्स्ट: यह बेहद ही रोमांच भरने वाला करतब होता है. सभी विमान एक बिंदु से चारों ओर अलग-अलग दिशाओं में तेज रफ्तार में उड़ते हैं. सभी तेजी से चारों तरफ फैल जाते हैं, जैसे बम फटा हो.

हार्ट फॉर्मेशन: दो विमान दिल का आकार बनाते हैं और तीसरा विमान उसे तीर के रूप में चीरता हुआ निकल जाता है.

क्रॉस ओवर ब्रेक: इसमें दो विमान आमने-सामने तेजी से उड़ते हुए आखिरी पल में एक-दूसरे को चीरते हुए निकलते हैं.

वीर कुंवर सिंह को होगी श्रद्धांजलि

एयर शो का मुख्य आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर हो रहा है. उन्होंने इसे “बिहार के लिए गौरव का क्षण” बताया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया.

रूडी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित होगा. इस दौरान वायुसेना की टीम गंगा नदी के ऊपर से वीरता की सलामी देगी. इसके अलावा ‘आकाशगंगा’ पैराग्लाइडिंग टीम के 12 सदस्य आसमान से छलांग लगाएंगे, जिनके हाथों में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर होगी.

युवाओं को जागरूक करने का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि युवाओं में भारतीय वायुसेना के प्रति प्रेरणा जगाना भी है. वायुसेना की शक्ति और अनुशासन को नजदीक से देखने का यह अवसर न सिर्फ देशभक्ति की भावना को बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को एयरफोर्स जॉइन करने के लिए प्रेरित करेगा.

‘एयरो इंडिया’ से अलग, बिहार की अपनी उड़ान

गौरतलब है कि भारत का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया है, जो बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर हर दो साल में होता है. लेकिन पहली बार बिहार की धरती पर इस तरह का आयोजन हो रहा है, जो न केवल राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारतीय वायुसेना की पहुंच और प्रभाव का प्रमाण भी है.

Also Read: पापा आप दुनिया के सबसे… ट्रेन के आगे कूदा NIT पटना का छात्र, इस बीमारी से था परेशान

Previous article Heat Wave Alert: मौसम का यूटर्न, गर्मी बरसाएगी आग, इन राज्योंं के लिए अलर्ट जारी
Next article Photos: पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन की खासियत जानिए, आज हो सकता है वंदे मेट्रो का ट्रायल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel