[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग लगने से जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

पटना में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग लगने से जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

0
पटना में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग लगने से जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत

Patna News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर मौके से फरार हो गया. यह घटना सुबह करीब 5 बजे मसाढ़ी गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. एक ट्रक का ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा और फरार हो गया, लेकिन दूसरा ट्रक चालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जल गया.

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो चुकी थी. गौरीचक थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Also Read: बिहार में चलती CNG कार में लगी आग, बाल-बाल बचे महाकुंभ जा रहे सात यात्री

Previous article कहां रहेंगी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता? नए आवास की हो रही तलाश
Next article Shah Rukh Khan ने लीज पर लिए 2 लग्जरी डुप्लेक्स, 3 साल के लिए किंग खान को चुकाने होंगे इतने करोड़ रुपये
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel