[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: बिहार की सरकारी ITI में अब 20 और 40 रुपए में होगी पढ़ाई, श्रम संसाधन विभाग ने तय की फीस

Bihar News: बिहार की सरकारी ITI में अब 20 और 40 रुपए में होगी पढ़ाई, श्रम संसाधन विभाग ने तय की फीस

0
Bihar News: बिहार की सरकारी ITI में अब 20 और 40 रुपए में होगी पढ़ाई, श्रम संसाधन विभाग ने तय की फीस

Bihar News: बिहार के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का शुल्क तय हो गया है. अब मात्र चालीस रुपये प्रति माह की फीस पर सरकारी आईटीआई में सामान्य कोटि के तथा एससी-एसटी कोटे के बच्चों को 20 रुपये महीने देने होंगे. श्रम संसाधन विभाग ने परीक्षा शुल्क से लेकर पंजीयन शुल्क तक तय कर दिया है. विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.

कितना देना होगा पंजीयन शुल्क

अधिसूचना के अनुसार नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को पंजीयन शुल्क के तौर पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. यानी उनसे कोई राशि नहीं ली जायेगी. लेकिन, स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से मान्यता प्राप्त सरकारी आईटीआई में पढ़ने वाले सामान्य श्रेणी के छात्रों को पंजीयन शुल्क के तौर पर सौ रुपए देने होंगे.

वहीं, एससी-एसटी के छात्रों को मात्र 50 रुपए ही देने होंगे. साथ ही, विभाग ने अवधान राशि (कौशन मनी) भी तय कर दिया है. इसके तहत सामान्य श्रेणी के साथ ही एससी-एसटी कोटि के छात्रों को पांच सौ रुपए देने होंगे. वहीं प्रशिक्षण शुल्क के तौर पर सामान्य श्रेणी के छात्रों को 40 रुपए प्रति माह देने होंगे. एससी-एसटी के छात्रों को मात्र 20 रुपए प्रति माह देने होंगे.

यह होगा परीक्षा शुल्क

विभाग ने परीक्षा शुल्क तय कर दिया है. एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई में व्यवहारिक व सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क के तौर पर दो सौ रुपए देने होंगे. एससी-एसटी के छात्रों को भी दो सौ रुपए ही देने होंगे. जबकि एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई में व्यवहारिक परीक्षा शुल्क के रूप में सभी कोटि के छात्रों को 200 रुपए देना होगा. लेकिन सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क के तौर पर छात्रों को 213 रुपए देने होंगे. इस राशि पर जीएसटी अलग से देना होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क में कमी-वृद्धि हो सकती है. केंद्र सरकार के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) की ओर से तय राशि छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा के तौर पर देनी होगी.

इसे भी पढ़ें: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों का सरकार कर रही भयादोहनः कृपानाथ पाठक

शुल्क प्रकारसामान्य श्रेणीएससी/एसटी श्रेणीटिप्पणी
प्रशिक्षण शुल्क (मासिक)₹40 प्रति माह₹20 प्रति माहसभी सरकारी आईटीआई के छात्रों पर लागू
पंजीयन शुल्क (एनसीवीटी)कोई शुल्क नहींकोई शुल्क नहींकेवल एनसीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई
पंजीयन शुल्क (एससीवीटी)₹100₹50केवल एससीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई
अवधान राशि (कौशन मनी)₹500₹500कोर्स के अंत में वापस की जाएगी
व्यवहारिक परीक्षा शुल्क (एससीवीटी)₹200₹200एससीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू
सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क (एससीवीटी)₹200₹200एससीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू
व्यवहारिक परीक्षा शुल्क (एनसीवीटी)₹200₹200एनसीवीटी आईटीआई के सभी छात्रों पर लागू
सैद्धांतिक परीक्षा शुल्क (एनसीवीटी)₹213 +जीएसटी₹213 +जीएसटी डीजीटी द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार

Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=KjtqR1zWfd8
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel