[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी से कूदे, तो होंगे दो साल के लिए निष्कासित

परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी से कूदे, तो होंगे दो साल के लिए निष्कासित

0
परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी से कूदे, तो होंगे दो साल के लिए निष्कासित

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट 2025 की वार्षिक परीक्षा एक से 15 फरवरी और मैट्रिक 2025 की वार्षिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जायेगी. दोनों परीक्षाओं में कुल 28 लाख, 75 हजार विद्यार्थियों ने फाॅर्म भरा है. इंटरमीडिएट में 12.90 लाख और मैट्रिक में 15.85 लाख विद्यार्थी शामिल हैं. बिहार बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. जिसमें बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा दो पालियाें में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. इससे पहले विद्यार्थियों को नौ बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना होगा. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी. दूसरी पाली के विद्यार्थियों को दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाना होगा. इसके बाद परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वारा बंद कर दिया जायेगा. गेट बंद हो जाने के बाद अगर परीक्षार्थी चहारदीवारी से कूद कर अंदर प्रवेश करते हैं, तो उन्हें दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. इसके साथ ही परीक्षार्थी पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी. चहारदीवारी कूद कर अंदर प्रवेश करना घृणित अपराध की श्रेणी में माना जायेगा. यदि केंद्राधीक्षक की इसमें मिलीभगत होती है, तो उस पर परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले गेट पर परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली जायेगी. छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर महिला कर्मी तैनात रहेंगी. प्रत्येक केंद्र पर छात्राओं की जांच महिला कर्मी करेंगी.

एक बेंच पर दो ही परीक्षार्थी बैठकर देंगे परीक्षा

परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे. एक बेंच से दूसरे बेंच के बीच पर्याप्त दूरी रखी जायेगी. इसी आधार पर परीक्षा केंद्र में बेच-डेस्क की व्यवस्था की जायेगी. 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक मौजूद रहेंगे. लेकिन प्रत्येक परीक्षा हॉल में कम से कम दो वीक्षक रहेंगे. सभी वीक्षक प्रत्येक दिन प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने के पूर्व विहित घोषणा-पत्र में अंकित करेंगे कि इनके प्रभार के अंतर्गत 25 परीक्षार्थियों की जांच इनके द्वारा कर ली गयी है और उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel