[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Expressway In Bihar: बिहार में 5 एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…

Expressway In Bihar: बिहार में 5 एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…

0
Expressway In Bihar: बिहार में 5 एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…
सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: बिहार में पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन सभी के बनने से राज्य में आवागमन और विकास की रफ्तार तेज होगी. साथ ही राज्य के हर हिस्से में कम समय में पहुंचना संभव हो सकेगा. इन सभी एक्सप्रेसवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की सौगात के रूप में देखा जा रहा है.

ये सभी एक्सप्रेसवे हैं शामिल

सभी पांच एक्सप्रेसवे का निर्माण करीब 1626.37 किलोमीटर लंबाई में साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके लिए 1,18,849.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. इन एक्सप्रेसवे में पटना-पूर्णिया, रक्सौल हल्दिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी, बक्सर-भागलपुर और वाराणसी कोलकाता शामिल हैं.

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की लंबाई

इन सभी पांच एक्सप्रेसवे में शामिल पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की लंबाई 245 किलोमीटर है. इसकी अनुमानित लागत 28415 करोड़ रुपये है. जबकि रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेसवे की लंबाई 407 किलोमीटर है. इसके निर्माण की अनुमानित लागत 26407 करोड़ रुपये है.

अन्य एक्सप्रेसवे की लंबाई

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 417 किलोमीटर है. इसकी अनुमानित लागत करीब 29724 करोड़ रुपये है. बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण 380 किलोमीटर लंबाई में 22800 करोड़ की लागत से होगा. साथ ही वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण 177.37 किलोमीटर लंबाई में करीब 11206.4 करोड़ रुपये की लागत से होगा. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे राज्य का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर निर्मित होगा.

10 जिलों से गुजरेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे

इसके बनने से पटना से पूर्णिया की दूरी करीब तीन घंटे में पूरी हो सकेगी, फिलहाल सात-आठ घंटे लगते हैं. दूसरी तरफ रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे रक्सौल लैंड पोर्ट से सीधे हल्दिया पोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी देगा. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे राज्य के पांच जिलों से होकर गुजरेगा. इसमें बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर और भागलपुर शामिल हैं. इस सड़क के बनने से बक्सर से भागलपुर की दूरी तीन से चार घंटे में तय हो सकेगी.

Also Read: पीएमसीएच के नए भवन में शिफ्ट होगा यह विभाग, मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Previous article बिहार में इस दिन से होगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानें
Next article WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, CERT-In ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ऐप अपडेट
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel