[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानें कहां तक पहुंचा काम और किन जिलों को होगा फायदा…

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानें कहां तक पहुंचा काम और किन जिलों को होगा फायदा…

0
Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानें कहां तक पहुंचा काम और किन जिलों को होगा फायदा…
सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट है. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्वे के काम में तेजी ला दी है. जिसके बाद गांवों में जाकर जमीन की नापी की जा रही है. कई जगहों को चिह्नित कर पिलर लगाए जा रहे हैं. इससे उत्तर बिहार और सीमांचल के लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है.

इस कंपनी को मिली जिम्मेदारी

दरअसल, यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होगा और बिहार के जिलों से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगा. जिससे बिहार में बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की कंपनी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है. इसे लेकर तेजी से काम किया जा रहा है.

2028 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना निदेशक अमरेश कुमार शर्मा की माने तो, 2025 तक सर्वे और डीपीआर का काम पूरा कर लेने की योजना है. जिसके बाद जमीन अधिग्रहण कर तेजी से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को लेकर लक्ष्य तय किया गया है कि साल 2028 तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.

इन दो जिलों को बड़ा फायदा

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के बनने से बिहार के दो जिलों के लोगों को खासकर फायदा होगा. यह एक्सप्रेसवे शिवहर और सीतामढ़ी से होकर गुजरेगा. शिवहर जिले में 15.8 किलोमीटर लंबा हिस्सा आएगा, तो वहीं सीतामढ़ी के 28 गांव इस परियोजना की शामिल होंगे. आगे यह एक्सप्रेसवे मधुबनी जिले से भी जुड़ेगा.

उद्योग, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा

दरअसल, इस एक्सप्रेसवे के जरिये पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया और कटिहार जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने संभावना है. इसके अलावा गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक का सफर आसान हो सकेगा, सफर में लोगों के समय की बचत होगी, उद्योग, रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. ऐसे में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बिहार के लिए बेहद खास होगा.

Also Read: CM Nitish Gift: बिहार में इंडस्ट्री लगाओ और फ्री जमीन पाओ, सीएम नीतीश का बड़ा एलान, जानिए डिटेल में…

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: सलाखों के बीच अभीरा, ये शख्स बनेगा मसीहा, ड्रग्स के चक्कर में फंसी कियारा?
Next article Ganesh Puja 2025: बप्पा को लगाएं पंचमेवा खीर का भोग, हर मनोकामना होगी पूरी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel