[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 21 से पीपीयू पार्ट थ्री की परीक्षा

21 से पीपीयू पार्ट थ्री की परीक्षा

0
21 से पीपीयू पार्ट थ्री की परीक्षा

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का दौर आरंभ हो गया है. अब स्नातक तृतीय खंड सभी संकायों के अतिरिक्त व्यावसायिक विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया. कुलपति प्रो शरद कुमार यादव के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी. इसके तहत परीक्षा 21 अप्रैल से दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. पहले दिन 21 अप्रैल को दोनों पाली में पांचवें पेपर की परीक्षा होगी. दूसरे दिन 22 अप्रैल को दोनों पालियों में छठे पेपर की परीक्षा होगी. 24 अप्रैल को दोनों पालियों में सातवें पेपर की परीक्षा होगी. दो मई को आठवें पेपर की परीक्षा दोनों पालियों में होगी, जबकि अंतिम दिन तीन मई को सभी विषयों के जीएस की परीक्षा होगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने बताया कि स्नातक तृतीय खंड परीक्षा में 85 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके लिए पटना, नालंदा, बख्तियारपुर, बाढ़, बिहटा में 55 परीक्षा केंद्र बनाये जा रहे है. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 17 अप्रैल को लाइव होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel