[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में इस साल जीरो बिजली कट की तैयारी, पटना में बनाए जायेंगे 4 नए पावर सब स्टेशन

बिहार में इस साल जीरो बिजली कट की तैयारी, पटना में बनाए जायेंगे 4 नए पावर सब स्टेशन

0
बिहार में इस साल जीरो बिजली कट की तैयारी, पटना में बनाए जायेंगे 4 नए पावर सब स्टेशन
पटना में बन रहे नए पावर सब स्टेशन की तस्वीर

Electricity In Bihar: पटना के लोगों को अब गर्मियों में बिजली ओवरलोड होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है. पटना में इसी साल गर्मियों में चार नए पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. ताकि गर्मियों में ओवरलोड की समस्या से छुटकारा मिल सके. इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हर साल गर्मियों के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नए-नए पीएसएस का निर्माण किया जा रहा है.

इन जगहों पर निर्माण किए जा रहे पावर स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, इस साल पेसू पश्चिमी के आसोपुर क्षेत्र, उसरी और बिहटा में नए पावर सब स्टेशन, पूर्वी क्षेत्र में जगनपुरा के खेमनीचक इलाके में पावर स्टेशन बनाने का निर्माण किया जा रहा है. ताकि शहर में बिजली खपत ज्यादा होने पर भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. फिलहाल शहर में 75 से अधिक पावर सब स्टेशन वर्किंग है और अन्य सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है.

5 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

गर्मियों में नए पावर सब स्टेशन के निर्माण से पांच लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा. आसोपुर पावर सब स्टेशन चालू कर दिया गया है. साथ ही सभी स्टेशन पर 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे और आसोपुर पावर सब स्टेशन में लगे ट्रांसफॉर्मर को चार्जिंग में इंस्टॉल किया गया है.

दो साल से गर्मियों में 1000 मेगावाट बिजली खपत

बीते दो सालों में गर्मियों में शहर में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से अधिक हो जाती थी. जिससे पटना में बिजली आपूर्ति कर रही संस्थान पेसू ने बिना किसी रुकावट बिजली आपूर्ति कर पूरा किया है. उम्मीद है कि इस साल बिजली आपूर्ति 1200-1400 मेगावाट बिजली खपत होने का अनुमान है. बिहार में गर्मियों में बिजली आपूर्ति करीब 10000 के पास चली गई थी, जिससे नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार बिजली कंपनी ने बखूबी निभाया है.

Also Read: नीतीश कुमार ने JDU विधायकों और सांसदों की बुलाई बैठक, सीएम फेस पर हो सकती है चर्चा

Previous article मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या इस हफ्ते मेहनत का पूरा फल मिलेगा या और प्रयास करना पड़ेगा?
Next article कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको दिलाएंगे बड़ी उपलब्धि?
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel