[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें, क्या है इलेक्शन कमीशन की तैयारी?

बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें, क्या है इलेक्शन कमीशन की तैयारी?

0
बिहार पंचायत चुनाव में पहली बार EVM से वोटिंग, हर बूथ पर लगेंगी 6 मशीनें, क्या है इलेक्शन कमीशन की तैयारी?
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Panchayat Election: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं. इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कराया जाएगा. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एस-3 मॉडल की मल्टी पोस्ट EVM खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अप्रैल में जिलों को मिलेंगी EVM

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अप्रैल महीने के भीतर सभी जिलों को EVM उपलब्ध करा दी जाएंगी. इसके बाद इन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा. मशीनों की 24 घंटे CCTV निगरानी की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

डीएम के साथ हुई समीक्षा बैठक

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने मंगलवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि EVM का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए और सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं.

FLC और जांच प्रक्रिया पर जोर

आयोग ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) तय समय पर पूरी की जाए. इसके अलावा, 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डवार जनसंख्या का सत्यापन कर उसे वेबसाइट पर अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है.

हर बूथ पर 6 बैलेट यूनिट

मल्टी पोस्ट EVM सामान्य मशीन से अलग होती है. इसमें एक कंट्रोल यूनिट के साथ कई बैलेट यूनिट जुड़ी होती हैं. पंचायत चुनाव में एक साथ 6 पदों पर मतदान होगा, इसलिए हर बूथ पर 6 बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी. मतदाता अलग-अलग पदों के लिए अलग यूनिट में वोट डाल सकेंगे, जबकि कंट्रोल एक ही यूनिट से होगा.

नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के अनुसार, बिहार में पंचायत चुनाव नवंबर और दिसंबर 2026 में हो सकते हैं. आयोग ने पहले ही सभी डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंप दी है. 27 अप्रैल तक पंचायतों में प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद वोटर लिस्ट तैयार करने का काम शुरू होगा.

Also Read: गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान?

Previous article बलियारी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का अनोखा संकल्प
Next article राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 18 पदक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel