[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना संजीव और गुलाब काे भी फिर से इडी ले सकती है रिमांड पर

संजीव और गुलाब काे भी फिर से इडी ले सकती है रिमांड पर

0
संजीव और गुलाब काे भी फिर से इडी ले सकती है रिमांड पर

इडी ने संजीव हंस मामले में ऊर्जा विभाग के ठेकेदार से पूछा, दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए 9.60 कराेड़ किसने दिये

संजीव के करीबी ठेकदार प्रवीण चौधरी और काेलकाता काराेबारी पुष्पराज बजाज से पूछताछ

संवाददाता,पटना

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आइएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों से दोबार पूछताछ शुरु कर दी है.इस कड़ी जेल बंद संजीव हंस के करीबी ऊर्जा विभाग के ठेकेदार रहे प्रवीण चाैधरी और काेलकाता के काराेबारी पुष्पराज बजाज काे दोबारा रिमांड पर लिया है. इडी ने प्रवीण चाैधरी से पूछा कि दिल्ली के पॉश एरिया में फ्लैट खरीदने के लिए 9.60 कराेड़ किसने दी.इतना महंगा फ्लैट खरीद संजीव हंस के परिवार काे किराए पर क्याें दिया? संजीव हंस जब ऊर्जा विभाग में अधिकारी थे ताे कैसे आपकी करीबी बढ़ी? किसने करीब किया या फिर खुद ही नजदीक हाे गए? उस पर प्रवीण ने 9.60 कराेड़ के बारे में इडी काे काेई खास जवाब नहीं दिया, बल्कि वे बार-बार कहते रहे कि यह सही है कि संजीव के परिवार काे किराए पर दिए थे? वहीं ,काेलाकता के काराेबारी पुष्पराज से पूछा गया कि काेलकाता में काेराबार करते हैं? आप कैसे संजीव और पूर्व विधायक गुलाब के संपर्क में आये.इसमें किसका हित था? संजीव-गुलाब का या फिर आपका? आपने कब-कब संजीव-गुलाब की रकम काे इधर-उधर किया? वे हां-नहीं में जवाब देते रहे.

संजीव हंस और गुलाब यादव काे फिर से रिमांड पर ले सकती है इडी

इडी के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में जांच को आगे बढ़ाने और तथ्य के बारे में तहकीकात के लिये एजेंसी संजीव हंस और गुलाब यादव काे भी फिर रिमांड पर ले सकती है.हालांकि इन दाेनाें काे भी सात दिनाें तक रिमांड पर ईडी पूछताछ कर चुकी है.इन दाेनाें काे फिर से रिमांड पर लेने के पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि एसपी सिंगला से जुड़े सुरेश सिंगला, उनके बेटे वरुण सिंगला के अलावा बेउर के पवन कुमार के सामने उन्हें बिठाकर पूछताछ की जा सकती है.सूत्राें के अनुसार, सुरेश, वरुण, पवन, टायर काराेबारी देवेंद्र सिंह आनंद और बिपुल बंसल काे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज है. साेमवार काे इस मामले में इन तीनाें काे रिमांड पर काेर्ट में सुनवाई हाेनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel