[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 29 राज्यों में जदयू ने नियुक्त किये प्रभारी, आठ राष्ट्रीय महासचिव बनाये गये

29 राज्यों में जदयू ने नियुक्त किये प्रभारी, आठ राष्ट्रीय महासचिव बनाये गये

0
29 राज्यों में जदयू ने नियुक्त किये प्रभारी, आठ राष्ट्रीय महासचिव बनाये गये

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया कार्य विभाजन संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शुक्रवार को कार्य विभाजन किया है. इसमें 29 राज्यों में जदयू के प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बशिष्ठ नारायण सिंह को दी गयी है. वहीं, केसी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार सह प्रवक्ता और सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व आइएएस मनीष कुमार वर्मा बने राष्ट्रीय महासचिव पूर्व आइएएस मनीष कुमार वर्मा सहित आठ राष्ट्रीय महासचिव बनाये गये हैं. इनमें आफाक अहमद खान, भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशां परवीण, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और सुनील कुमार उर्फ इ सुनील शामिल हैं. छह राष्ट्रीय सचिव इसके साथ ही पार्टी के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इसमें विनोद प्रसाद यादव, विद्या सागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, दयानंद राय, संजय कुमार और मोहम्मद निसार शामिल हैं. इसके साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री ने 29 राज्यों में जदयू के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. इसमें राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ओडिसा और कर्नाटक के प्रभारी बनाये गये हैं. राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान को मुख्यालय सहित केरल, लक्षद्वीप, जम्मू -कश्मीर की जिम्मेदारी दी गयी है. राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा काे दिल्ली, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह को महाराष्ट्र, राष्ट्रीय महासचिव कहकशां परवीण को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं, राष्ट्रीय महासचिव कपिल हरिश्चंद्र पाटिल को गुजरात और गोवा, राष्ट्रीय महासचिव राज सिंह मान को हरियाणा और राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार उर्फ इ सुनील को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गयी है. छह राष्ट्रीय सचिवों को मिली राज्यों की जिम्मेदारी इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव विनोद प्रसाद यादव को राजस्थान, राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर निषाद को मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद को असम, राष्ट्रीय सचिव दयानंद राय को उत्तराखंड, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार को पंजाब और राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार को मुख्यालय सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी दी गयी है. उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों की जिम्मेदारी इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और झारखंड की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को दी गयी है. वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों की जिम्मेदारी सांसद रामप्रीत मंडल को दी गयी है. देश के उत्तर-पूर्व में आठ राज्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel