पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
DRDO JRF Career: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बड़ा अवसर दिया है. कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट द्वारा वर्ष 2026 के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
DRDO JRF फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को रक्षा क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीकों पर रिसर्च करने का अवसर मिलेगा.
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रिसर्च का बड़ा मौका
इस फेलोशिप के तहत अभ्यर्थी ऑटोमोटिव सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर आधारित रक्षा प्रणालियों पर काम करेंगे. साथ ही पार्ट-टाइम पीएचडी करने का अवसर भी मिलेगा.
DRDO JRF Career: योग्यता और आयु सीमा
आवेदन के लिए संबंधित विषय में BE/BTech डिग्री और वैध GATE स्कोर अनिवार्य है. आरक्षित वर्गों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 28, 31 और 33 वर्ष तय की गई है.
चयन प्रक्रिया और फेलोशिप राशि
चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को 37,000 रुपये मासिक फेलोशिप के साथ HRA और चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी.
ALSO READ: डाक विभाग की प्रीमियम सेवा: 24 और 48 घंटे में डिलीवरी की गारंटी, देरी पर मिलेगा पैसा वापस
