[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की हो नियुक्ति, डॉ. रकीब आलम ने की मेंटल हेल्थ योजना लागू करने की मांग

बिहार में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की हो नियुक्ति, डॉ. रकीब आलम ने की मेंटल हेल्थ योजना लागू करने की मांग

0
बिहार में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की हो नियुक्ति, डॉ. रकीब आलम ने की मेंटल हेल्थ योजना लागू करने की मांग
Dr Raqib Alam

Dr Raqib Alam: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर और बिहार के किशनगंज जिले के मूल निवासी डॉ. रकीब आलम ने रविवार को राजधानी पटना के होटल महाराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाज में बढ़ रही मानसिक विकृतियों पर गहरी चिंता जाहिर की और सरकार से राज्य के हर क्षेत्र में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट्स की बहाली और एक स्वतंत्र मानवता और शांति मंत्रालय के गठन की पुरजोर मांग की. इससे पहले डॉ. रकीब आलम ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में एक विस्तृत मांग पत्र और आवेदन सौंपा था, जिसे आज उन्होंने मीडिया के सामने प्रमुखता से रखा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. रकीब आलम ने कहा कि वर्तमान युग में मानवीय नैतिकता का पतन और सामाजिक विकृति एक गंभीर चिंता का विषय है. समाज में ‘नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर’ से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ये आत्ममुग्ध व्यक्ति न केवल पारिवारिक और सामाजिक शांति को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी एक बड़ा खतरा बन चुके हैं. वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक साक्ष्यों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि इस विकार (NPD) से ग्रसित लोग दूसरों का गंभीर मानसिक और शारीरिक शोषण (नार्सिसिस्टिक एब्यूज) करते हैं. इसके शिकार मरीज गंभीर अवसाद (डिप्रेशन), पुरानी अनिद्रा (क्रोनिक इंसोमनिया), उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर), भ्रम, तंत्रिका संबंधी कमजोरी और अत्यधिक हीन भावना का शिकार हो जाते हैं, जिसका अंत कई बार आत्महत्या के रूप में होता है.

डॉ. रकीब आलम ने मीडिया को विशेष रूप से बताया कि उन्होंने इस गंभीर विषय पर PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) पोर्टल पर भी शिकायत और सुझाव दर्ज कराया था. इसके जवाब में PMO ने सूचित किया है कि देश के 767 जिलों में ‘डिस्ट्रिक्ट मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ (DMHP) को मंजूरी दी जा चुकी है. डॉ. आलम ने बिहार सरकार से आग्रह किया कि वह केंद्र की इस योजना का भरपूर लाभ उठाते हुए इसे जमीनी स्तर पर मुस्तैदी से लागू करे. उन्होंने यह चौंकाने वाला खुलासा भी किया कि अपराध की दुनिया में सक्रिय अधिकांश अपराधी (जैसे हत्यारे, बलात्कारी, साइबर क्रिमिनल्स और लुटेरे) इसी मानसिक विकार से पीड़ित होते हैं. सामान्य आबादी में इनकी संख्या लगभग 1 से 2 प्रतिशत होती है, लेकिन अपने पाखंडी व्यवहार के कारण ये आसानी से बेनकाब नहीं हो पाते.

सरकार के समक्ष रखी गई मुख्य मांगें और सुझाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉ. रकीब आलम ने बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने निम्नलिखित मांगें रखीं:

हर संस्थान में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट्स की नियुक्ति: राज्य के प्रत्येक जिले, न्यायालय, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पंचायत, विद्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट्स की तत्काल बहाली की जाए, ताकि NPD से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर जनता को उनके शोषण से बचाया जा सके.

विशेष ट्रेनिंग कोर्सेज की शुरुआत: विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के लिए क्लिनिकल साइकोलॉजी (नैदानिक मनोविज्ञान) में विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं.पुनर्वास केंद्र की स्थापना: नार्सिसिस्टिक शोषण के शिकार पीड़ितों के मुफ्त उपचार और काउंसलिंग के लिए राज्य के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में एक ‘रिहैबिलिटेशन सेंटर’ स्थापित किया जाए.

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) का कार्यान्वयन

इसके तहत राज्य के सभी नागरिकों और छात्रों तक सार्वभौमिक मानवीय नैतिकता, भारतीय संवैधानिक मूल्यों, मानवाधिकारों और मनोविज्ञान व दर्शनशास्त्र की बुनियादी शिक्षा पहुंचाई जाए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में डॉ. रकीब आलम ने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार और संबंधित मंत्रालय मानवता के अस्तित्व, सामाजिक न्याय और सतत शांति को बढ़ावा देने के लिए इन सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे.

Previous article सावधान! वोटर गणना फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, नहीं तो फंसेंगे परेशानी में, जानें डाक्यूमेंट्स के नियम
Next article माड़ीपुर में संदिग्ध स्थिति में मिले प्रेमी जोड़े, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel