[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इग्नू पटना के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक बने डॉ इ कृष्णा राव

इग्नू पटना के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक बने डॉ इ कृष्णा राव

0
इग्नू पटना के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक बने डॉ इ कृष्णा राव

संवाददाता, पटना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र पटना में डॉ इ कृष्णा राव ने वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. इस मौके पर डॉ इ कृष्णा राव ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता विद्यार्थियों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे शिक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें. डॉ राव इससे पहले इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र मुंबई, चेन्नई और विशाखापत्तनम में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है. इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र पटना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ आसिफ इकबाल, उपकुलसचिव जय प्रकाश ओझा तथा सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ नीलू शर्मा सहित केंद्र के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel