[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना डॉन बॉस्को एकेडमी : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी प्रस्तुति

डॉन बॉस्को एकेडमी : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी प्रस्तुति

0
डॉन बॉस्को एकेडमी : वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य-संगीत की दी प्रस्तुति

संवाददाता, पटना

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से बापू सभागार में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ बी राजेंदर, स्कूल के निदेशक एडीजे रोजेरियो और वाइस प्रिंसिपल एरिक रोजेरियो ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति देते हुए अतिथियों का स्वागत किया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य की लोगों ने खूब सराहना की. इसके साथ ही कक्षा पांचवीं के बच्चों ने हार्टबीट इन काइंडनेस स्किट की प्रस्तुति देते हुए दयालुता के महत्व से अवगत कराया. समारोह में मुख्य अतिथि डॉ बी राजेंदर ने बच्चों को नयी तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. वहीं स्कूल के निदेशक एडीजे रोजेरियो ने 53 साल से शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित करने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel