[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Doctors Strike: दर्द से कराह रही महिला को जाना पड़ा वापस, बिहार में डॉक्टरों का आंदोलन लिया उग्र रूप

Doctors Strike: दर्द से कराह रही महिला को जाना पड़ा वापस, बिहार में डॉक्टरों का आंदोलन लिया उग्र रूप

0
Doctors Strike: दर्द से कराह रही महिला को जाना पड़ा वापस, बिहार में डॉक्टरों का आंदोलन लिया उग्र रूप
Doctors strike news bihar

Doctors Strike: बिहार के सरकारी अस्पतालों में आज से तीन दिनों के लिए OPD सेवाएं ठप रहेंगी. बायोमेट्रिक उपस्थिति, प्रशासनिक उत्पीड़न और कर्मचारियों की कमी को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है. हालांकि, बड़े अस्पतालों पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

PHC में सबसे ज्यादा असर, मरीज बेहाल

BHSA के अध्यक्ष डॉ. महेश सिंह ने कहा कि PHC में इसका सबसे ज्यादा असर होगा, क्योंकि यहां हमारा संगठन अधिक सक्रिय है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र होगा. बिहार में करीब 184 PHC हैं, जहां हर दिन 400-500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.

फुलवारी शरीफ में OPD दो घंटे तक रहा ठप

फुलवारी शरीफ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो घंटे तक OPD सेवा बाधित रही. दर्द से कराह रही महिला मरीज गुड़िया को इलाज के बिना लौटना पड़ा. महिला डॉक्टर अपूर्वा ने बताया कि कई जिलों में डॉक्टरों के वेतन पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस की वजह से रोक लगाई गई है, जिससे डॉक्टरों में नाराजगी है.

डॉक्टरों की नाराजगी और लंबित मांगें

BHSA के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा, आवास, गृह जिला में पोस्टिंग, कार्य अवधि निर्धारण जैसी कई मांगें लंबित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने बार-बार पत्राचार के बावजूद समाधान नहीं निकाला, जिससे डॉक्टरों में रोष है.

Also Read: बिहार में एक युवक के पेट में दिखें बच्चेदानी समेत ये अंग, सीटी स्कैन रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हुए हैरान

शिवहर में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार, अनिश्चितकालीन हड़ताल

शिवहर जिले में एक जिलाधिकारी की बैठक में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिससे वहां के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन OPD बहिष्कार कर दिया है. अगर 29 मार्च तक कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. सरकार और डॉक्टरों के बीच इस टकराव से मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की वजह से मुसीबत में फंसेगा जेठालाल, हाथ आने से पहले ही कैंसिल हो जाएगी डील
Next article Bihar Crime: फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने शराब तस्करी का किया भंडाफोड़! 25 लाख की विदेशी शराब जब्त
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel