[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Dial 112 Drivers Strike: पटना में हड़ताल पर डायल 112 के ड्राइवर, ये है बड़ी वजह… कौन संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था?

Dial 112 Drivers Strike: पटना में हड़ताल पर डायल 112 के ड्राइवर, ये है बड़ी वजह… कौन संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था?

0
Dial 112 Drivers Strike: पटना में हड़ताल पर डायल 112 के ड्राइवर, ये है बड़ी वजह… कौन संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था?
सांकेतिक तस्वीर

Dial 112 Drivers Strike: पटना में डायल 112 के ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है. डायल 112 के ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर दो दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं. जिसका असर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है. आज शहर से अलग-अलग थानों की करीब 124 गाड़ियां गायब रहीं.

मजबूरी में हड़ताल पर गए ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, पटना में डायल 112 सेवा से जुड़े करीब 400 ड्राइवर काम कर रहे हैं. काफी लंबे समय से वेतन और सेवा शर्तों को लेकर इनमें आक्रोश बढ़ता गया. जिसके बाद आखिरकार ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी. इसके साथ ही काम पर जाने से इनकार कर दिया. हड़ताल पर गए ड्राइवरों का कहना है कि उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया है.

किए गए वादे नहीं हुए पूरे

दरअसल, डायल 112 के ड्राइवरों से वादे किए गए थे कि घर से 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में ही ड्यूटी दी जाएगी, साप्ताहिक छुट्टी के अलावा 20 दिन छुट्टी, ड्राइवरों के लिए बीमा कराया जाएगा. इसके साथ ही बहाली के समय उन्हें 25 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया गया था और इसमें अब तक बस 750 रुपये की ही बढ़ोतरी हुई है. जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. इन वादों के पूरा नहीं होने का कारण डायल 112 के ड्राइवरों ने हड़ताल किया.

पटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था हो सकती है प्रभावित

दूसरी तरफ हड़ताल के कारण पटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ना तय माना जा रहा है. डायल 112 के जरिये ही कहीं भी घटना होने पर पुलिस कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर पहुंचती है. ऐसे में अगर किसी तरह की आपात स्थिति पटना में आती है तो बड़ी मुश्किल हो सकती है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हड़ताल से चुनौतियां बढ़ गई है. हड़ताल पर गए ड्राइवरों का कहना है कि वे दो दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे, ऐसे में प्रशासन अगर उनकी मांगों पर चर्चा करना चाहता है तो वे तैयार हैं.

Also Read: सीएम नीतीश ने पटना को नया फोर लेन, समग्र उद्यान के साथ 1024.77 करोड़ का दिया गिफ्ट, होंगे ये बड़े फायदे…

Previous article पिकनिक हो या शादी-ब्याह, 17 लोगों की सवारी वाली ये गाड़ी बन जाएगी घर की शान, जानें कीमत
Next article बिहार में एक और घूसखोर अफसर गिरफ्तार, निगरानी ने बेतिया में जिला मत्स्य पदाधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel