[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राज्य शतरंज प्रतियोगिता में देवांश और युवान संयुक्त रूप से शीर्ष पर

राज्य शतरंज प्रतियोगिता में देवांश और युवान संयुक्त रूप से शीर्ष पर

0
राज्य शतरंज प्रतियोगिता में देवांश और युवान संयुक्त रूप से शीर्ष पर

पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में खेलो चेस एकेडमी द्वारा सगुना मोड़ दानापुर रोड स्थित एक्वा वाटर पार्क में आयोजित बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में देवांश और युवान जबकि बालिका वर्ग में अंकिता व तृषा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं. बालक वर्ग में पटना के देवांश केशरी और मुजफ्फरपुर के युवान साढ़े चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं. पांचवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों ने परिणाम निकलता न देख बाजी अनिर्णीत समाप्त की. पांच चक्रों के बाद चार अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. वहीं, बालिका वर्ग में अब तक खेले गए चार चक्रों के मुकाबले में पटना की अंकिता राज और तृषा रंजन ने देविशा आनंद व राजश्री को पराजित कर चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं. तीन अंकों के साथ तीन अन्य खिलाड़ी कीर्ति सिन्हा, अर्शी आतिश और आराध्या प्रकाश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं.

दूसरे दिन के परिणाम :

बालक वर्ग – अद्विक कुमार ने अभिराज अरुनव को, आकर्ष आनंद ने मेदान्त सिंह को, विष्णु वैभव ने अभिरथ सिंह को हराया. सिद्धार्थ शांडिल्य ने आदित्य गुप्ता को, मिलिंद प्रियम ने हार्दिक प्रकाश को पराजित किया. शीर्ष बोर्ड पर देवांश केशरी और युवान रमन की बाजी ड्रा रही. बालिका वर्ग – तृषा रंजन ने राजश्री को, अंकिता राज ने देविशा आनंद को, अर्शी आतिश ने प्रत्याकाशा राज को, कीर्ति सिन्हा ने शिवानी प्रिया को पराजित किया. आराध्या प्रकाश और वंशिका माहेश्वरी के बीच बाजी ड्रा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel