[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना यूजीसी नेट जून के आवेदन पोर्टल पुन: खोलने की मांग

यूजीसी नेट जून के आवेदन पोर्टल पुन: खोलने की मांग

0
यूजीसी नेट जून के आवेदन पोर्टल पुन: खोलने की मांग

संवाददाता, पटना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने यूजीसी के अध्यक्ष को पत्र भेज यूजीसी-नेट (जून-2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः खोलने की मांग की है. इस सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश यूजीसी-नेट के परिणाम के आधार पर होना तय हुआ है, ऐसे अनेक विद्यार्थी हैं, जो कतिपय कारणों से यूजीसी-नेट के लिए आवेदन नहीं कर पाये थे. यूजीसी-नेट (जून 2024) की 18 जून को आयोजित परीक्षा पेपर लीक की आशंका में रद्द हो गयी थी, अब यह परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच पुनः आयोजित होगी. अभाविप ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि यूजीसी नेट के स्कोर के माध्यम से ही विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश मिलना संभव हो सकेगा, इसकी जानकारी कई छात्रों तक नहीं पहुंच पायी थी. अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः अल्पावधि के लिए खोलना चाहिए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः खोलने से, छूट गये अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा. यूजीसी नेट परीक्षा को शीघ्र आयोजित कर मिशन मोड में परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने चाहिए, जिससे विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel