[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना उड़ान भरते ही संकट! दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, बिहार के सांसद समेत कई यात्री फंसे

उड़ान भरते ही संकट! दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, बिहार के सांसद समेत कई यात्री फंसे

0
उड़ान भरते ही संकट! दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, बिहार के सांसद समेत कई यात्री फंसे
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Indigo Flight: दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई. बुधवार 14 जनवरी को दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई. अचानक हुई इस घटना से विमान में सवार यात्रियों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली.

उड़ान के करीब आधे घंटे बाद आई खामी

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2425 नई दिल्ली के टर्मिनल-2 से पटना के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के करीब आधे घंटे बाद विमान में तकनीकी खामी सामने आई. इसके बाद पायलट ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई, लेकिन वहां लैंडिंग स्लॉट नहीं मिलने के कारण विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया.

दिल्ली लौटते ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं. फ्लाइट में जमुई सांसद अरुण भारती, पटना और आसपास के जिलों के भी कई यात्री सवार थे.

लखनऊ में उतरने की नहीं मिली अनुमति

यात्री रॉकी ने बताया कि वे अपने बेटे को देहरादून के स्कूल में छोड़ने के बाद दिल्ली से पटना लौट रहे थे. विमान तय समय पर उड़ा था, लेकिन 30 मिनट के भीतर तकनीकी समस्या की जानकारी दी गई. लखनऊ में उतरने की कोशिश की गई, लेकिन अनुमति नहीं मिली. इसके बाद विमान को दिल्ली वापस लाया गया.

तत्काल पटना आने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को तत्काल पटना जाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई. मजबूरन सभी यात्रियों को अगली सुबह की फ्लाइट बुक करनी पड़ी. इंडिगो की ओर से गुरुवार सुबह के लिए नई टिकट दी जा रही है. हालांकि, रात के समय यात्रियों को दिल्ली और गुड़गांव के होटलों में ठहरना पड़ रहा.

यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की उड़ानों में बार-बार तकनीकी खराबी सामने आ रही है. इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है. साथ ही अतिरिक्त खर्च और मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है. अचानक फ्लाइट का वापस लौटना या रद्द होना आम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है.

Also Read: बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

Previous article सोन ब्लॉक चार और 12 की हुई नीलामी, अनुमोदन के लिए रूका संचालन
Next article कल बेतिया से शुरू होगी मुख्यमंत्री नीतीश की समृद्धि यात्रा, जिले को मिलेंगे तमाम सौगात
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel