[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहटा में रात में घर से बुला कर ले गये दोस्त, सुबह में युवक का मिला शव

बिहटा में रात में घर से बुला कर ले गये दोस्त, सुबह में युवक का मिला शव

0
बिहटा में रात में घर से बुला कर ले गये दोस्त, सुबह में युवक का मिला शव

ग्रामीणों ने कहा नशे का ज्यादा सेवन से युवक की गयी जान प्रतिनिधि, बिहटा बुधवार को बिहटा थाना क्षेत्र के बाटा मुसहरी से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है. मृतक युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के झाई चक गांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है. बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी. मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि युवक नशे का आदि था. ग्रामीणों ने बताया की वह नशे के लिए सुई भी लेता था. उन्होंने नशे का ज्यादा सेवन कर लेने से मौत की आशंका जतायी. वहीं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच बारीकी से जांच कर नमूने ले गयी है. मृतक की मां रिंकी देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही बेटा बिट्टू कुमार बाटा मुसहरी में सुसराल से नानी के घर आया था. मंगलवार की रात गांव के ही कुछ दोस्त गांजा पीने के बहाने बुलाकर घर से ले गये थे. सुबह सूचना मिली कि बिट्टू मृत अवस्था में पड़ा है. उसके चेहरे पर चाकू मारने का निशान भी था. इसके साथ ही कई जगहों पर जख्म के निशान बने थे. शव देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर सुनसान जगह फेंककर फरार हो गया. हालाकी देर शाम तक मृतक के परिजनों ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया था. प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी दीक्षा भवरे ने कहा कि युवक का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के बारे में जानकारी होगी. अभी जांच चल रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel