[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव

लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव

0
लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव

नौबतपुर. बिहटा सरमेरा पथ के जमलपुरा गांव के पास लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान नौबतपुर थानाक्षेत्र के डमरचक गांव निवासी रामनाथ मोची का पुत्र रुदल कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है. इधर, मृतक के पिता रामनाथ मोची ने बताया कि दो अक्टूबर को अपनी ससुराल बिहटा के लिए घर से निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा. हम लोग काफी खोजबीन किये, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. हालांकि पिता को अभी तक यह पता नहीं चल सका कि उसकी हत्या है या और कुछ. उसका शव बिहटा सरमेरा पथ पर कैसे आया. वह घर से अपने ससुराल बिहटा थाना क्षेत्र के इटवा दोघरा गांव के लिए निकला था. घटना को लेकर फुलवारी डीएसपी 2 दीपक कुमार ने बताया कि बिहटा सरमेरा पथ पर युवक का शव मिला है, फिलहाल मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है इसके अलावा एफएसएल टीम को सूचना दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस उसकी बाइक को तलाश करने में जुटी है. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Patna News in Hindi : यहां पटना से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel