[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना के दानापुर सदर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना के दानापुर सदर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, एक आरोपी गिरफ्तार

0
पटना के दानापुर सदर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, एक आरोपी गिरफ्तार
धू-धूकर जलती दुकानों की तस्वीर

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Danapur Fire News :
पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार बड़ी देवी स्थान के पास शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से छह दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Danapur Fire News: क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक दुकानदार दिलीप और लालू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान लालू ने दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी. देर रात कथित तौर पर शराब के नशे में उसने दुकान में आग लगा दी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास की छह दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.

Patna News: किन दुकानों को हुआ नुकसान?

आगलगी की इस घटना में दिलीप की लहसुन की दुकान, सुनील कुमार की प्याज की दुकान, राजू की मिर्च की दुकान, मनु की नाश्ते की दुकान समेत कुल छह दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा बाजार क्षेत्र धुएं और लपटों से भर गया.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Danapur Fire News: प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12:15 बजे दुकानों से धुआं उठता दिखाई दिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सफलता नहीं मिली. इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना के बाद पुलिस ने आग लगाने के आरोप में लालू को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

अग्निशमन विभाग ने क्या कहा?

सहायक अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस और अग्निशमन विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका जताई गई है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है.

Also Read: क्या आपके पास है PG, NET या PhD की डिग्री? तो बिना रिटेन एग्जाम मिलेगी नौकरी, बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर बहाली

Previous article उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: कटिहार में छापेमारी कर 6 धंधेबाज गिरफ्तार, 142 लीटर शराब बरामद
Next article मधुबनी में 171 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel