[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना धनरूआ में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित हुआ फरार

धनरूआ में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित हुआ फरार

0
धनरूआ में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित हुआ फरार

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

धनरूआ थाने के एक गांव की 11 वर्षीय दलित किशोरी के साथ मंगलवार की शाम उसी गांव के एक 32 वर्षीय युवक द्वारा सड़क किनारे बनी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म के बाद गंभीर अवस्था में किशोरी को आरोपित छोड़ फरार हो गया.

बाद में राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने किशोरी को पास स्थित एक निजी क्लिनिक में ले जाकर उपचार कराया, जहां सूचना के बाद मंगलवार की रात थानाध्यक्ष ललित विजय पहुंचे और किशोरी का बयान दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित के घर छापामारी की, लेकिन वह घर छोड़ कर फरार हो गया. आरोपित राहुल कुमार कुछ दिन पूर्व ही हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया है. किशोरी को आरोपित राहुल ने एन एच-22 के किनारे स्थित झोपड़ी के आसपास साफ करने व इसके बदले सौ रुपया देने का लालच देकर ले गया.

इधर परिजन आरोपित से भयभीत थे. हालांकि इसकी जानकारी फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास को हुई और उन्होंने थानाध्यक्ष से इस संबंध में बात की. हालांकि तब तक थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी मिल चुकी थी. देर रात तक पुलिस आरोपित के घर के पास थी. वहीं थाने में किशोरी की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel