[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना: दानापुर में एम पिन लेकर 3.50 लाख और कुर्जी में रिश्तेदार बन 2.18 लाख ठगे

पटना: दानापुर में एम पिन लेकर 3.50 लाख और कुर्जी में रिश्तेदार बन 2.18 लाख ठगे

0
पटना: दानापुर में एम पिन लेकर 3.50 लाख और कुर्जी में रिश्तेदार बन 2.18 लाख ठगे
साइबर ठग का सांकेतिक फोटो.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News: दानापुर के रहने वाले रमेश कुमार सिंह के खाते से बदमाशों ने 3.50 लाख की निकासी कर ली. बदमाशों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल और मैसेज किया.कि उनके डेबिट कार्ड का पिन लॉक हो गया है. उसे ठीक करने के लिए किसी दूसरे बैंक के अकाउंट का डिटेल देना होगा और उसका एम पिन बताना होगा.

छह बार में कर ली निकासी, साइबर थाने में मामला दर्ज

रमेश सिंह समझ नहीं पाये और उन्होंने अपने एक अन्य खाते का एम पिन बता दिया. कुछ ही देर में उनके खाते से छह बार में 3.50 लाख की निकासी हो गयी. उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हो गया. इसके बाद उन्हें पैसे निकासी का मैसेज भी आया. बाद में बैंक में जाकर अपने अकाउंट की जानकारी ली तो खाता से पैसे निकासी की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

इधर…रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने का झांसा देकर ठगा

साइबर बदमाशों ने कुर्जी इलाके के रहने वाले तुषार कांति दास से 2.18 लाख की ठगी कर ली. तुषार को एक नंबर से कॉल आया और उसने अपना नाम अमित कुमार मिश्रा बताया. साथ ही यह जानकारी दी कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है. अमित मिश्रा नाम के व्यक्ति को वे जानते थे. इसलिए उन्होंने उसके बताये यूपीआई आइडी पर 2.18 लाख रुपये ट्रांसफर्र कर दिया. बाद में पता चला कि साइबर बदमाशों ने उनका करीबी बन कर ठगी कर ली है. इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

Also Read :सिपाही के बैग से मोबाइल व एटीएम चोरी कर खाते से कर ली 3.10 लाख की निकासी

Previous article हार्ट अटैक आ गया! रात को मौसम अलर्ट ने दिल्ली-NCR में मचाई खलबली
Next article साइंस के ये 50 सवाल नहीं पढ़े तो पछताएंगे! BPSC प्रीलिम्स में बार-बार होते हैं रिपीट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel