[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना रीगा चीनी मिल में इस सत्र में शुरू हो जायेगी पेराई : पासवान

रीगा चीनी मिल में इस सत्र में शुरू हो जायेगी पेराई : पासवान

0
रीगा चीनी मिल में इस सत्र में शुरू हो जायेगी पेराई : पासवान

राज्य में गुड़ उत्पादन यूनिट लगाने के लिए अभी तक आये 48 आवेदन

संवाददाता,पटना

प्रदेश के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने बताया कि सालों से बंद रीगा चीनी मिल में इसी सत्र से गन्ने की पेराई शुरू हो जायेगी. कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. उन्हें पूरा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले सत्र 2023-24 में बिहार की चीनी मिलों में छह लाख 87 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ था. इस बार चीनी उत्पादन में बढ़ने की संभावना है.

गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पासवान ने यह बातें अपने विभागीय दफ्तर में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों के हक में चालू पेराई सत्र से 10 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के मूल्य में इजाफा कर दिया गया है. इससे किसानों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि अब उत्तम प्रभेद के गन्ने का मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद का मूल्य 345 और निन्म प्रभेद का मूल्य 310 रुपये हो गया है. गन्ने का दाम बढ़ने से किसान अधिक खेती करने के प्रेरित होंगे. दरअसल विभाग चाहता है कि बिहार में गन्ने की खेती चार-पांच जिले के दायरे से निकलकर पूरे राज्य में विस्तार पाये. उन्होंने बताया कि राज्य गुड़ प्रोत्साहन योजना के तहत गुड़ इकाइयों की तरफ से ऑन लाइन आवेदन आ रहे हैं. अभी तक 48 आवेदन आ चुके हैं. विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन देने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित की गयी है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुड़ यूनिट लगाने के लिए सरकार जमीन भी उपलब्ध करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel